Latest news
पुल के अधूरे निर्माण से बनी बाढ़ की स्थिति, गुस्साए लोगों ने एई के मुंह पर पोती मिट्टी अल्मोड़ा भाजपा ने तैयार किया सेवा और संगठन की मजबूती का रोडमैप गढ़वाल सभा का दस दिवसीय उत्तराखंड कौथिग 24 अक्टूबर से दून में होगा प्रदेश कांग्रेस प्रभारी ने लिया मुख्यमंत्री आवास घेराव कार्यक्रम की तैयारियों का जायजा लिया मुख्यमंत्री धामी ने देहरादून में सर्राफ मंडल की एग्जीबिशन का किया अवलोकन हरितालिका तीज उत्सव को सरकारी स्तर पर और अधिक भव्य रूप से आयोजित किया जाएगाः सीएम युवा शक्ति ही विकसित भारत की सबसे बड़ी परिवर्तनकारी शक्तिः मुख्यमंत्री मुख्यमंत्री ने प्रदान की विभिन्न विकास योजनाओं के लिए 97 करोड़ की वित्तीय स्वीकृति आवारा पशुओं पर डीएम सख्त, सर्वे कर पोर्टल पर अपलोड होगा पूरा डेटा डीएम ने राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ ईवीएम वेयरहाउस का किया निरीक्षण

[t4b-ticker]

Sunday, September 6, 2026
Homeउत्तराखण्डभाजपा ने अनुसूचित जाति जनप्रतिनिधि सम्मेलन के कार्यक्रम तय किए

भाजपा ने अनुसूचित जाति जनप्रतिनिधि सम्मेलन के कार्यक्रम तय किए

देहरादून। आगामी लोकसभा चुनाव को देखते हुए भाजपा ने अनुसूचित जाति जनप्रतिनिधि सम्मेलन के कार्यक्रम तय किए हैं। 30 नवंबर को देहरादून और दो दिसंबर को हल्द्वानी में सम्मेलन आयोजित होगा। इन सम्मेलनों के माध्यम से भाजपा केंद्र और राज्य सरकार की ओर से चलाई जा रही कल्याणकारी योजनाओं को अनुसूचित जाति वर्ग के लोगों तक पहुंचाएगी।
भाजपा प्रदेश महामंत्री आदित्य कोठारी ने बताया कि प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट के निर्देश पर अनुसूचित जाति जनप्रतिनिधि सम्मेलन का कार्यक्रम तय किया गया। इन सम्मेलन में विधायक, पूर्व विधायक, अनुसूचित जाति के क्षेत्र पंचायत सदस्य, जिला पंचायत सदस्य, वर्तमान और पूर्व ब्लाक प्रमुख, जिला पंचायत अध्यक्ष, नगर पालिका, नगर पंचायत के अध्यक्ष और सदस्य, सहकारी समितियों के अध्यक्ष, अनुसूचित जाति मोर्चा के जिला व प्रदेश पदाधिकारी मौजूद रहेंगे। इसके अलावा कार्यक्रम के तहत नामित प्रभारी, संयोजक, सह संयोजक विशेष रूप से उपस्थित रहेंगे। इसी तरह एक दिसंबर को देहरादून जिले के विकासनगर और तीन दिसंबर को ऊधमसिंहनगर जिले के नानकमत्ता में अनुसूचित जाति जनप्रतिनिधि सम्मेलन होंगे।

RELATED ARTICLES
- Advertisment - 

Most Popular

Recent Comments