Latest news
उत्तराखंड पुलिस के नवनियुक्त आरक्षियों को केंद्रीय गृह मंत्री ने प्रदान किए नियुक्ति पत्र यूजीसी के प्रस्तावित काले कानून को वापस लेने की मांग को लेकर ब्राह्मण समाज महासंघ ने दिया ज्ञापन केंद्रीय मंत्री अमित शाह ने किया 1129.91 करोड़ रुपए की योजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास नूतन न्याय संहिता पर राज्य स्तरीय प्रदर्शनी का शुभारंभ केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह बोले, केदारनाथ से कन्याकुमारी तक बाहर होंगे घुसपैठिया चारधाम यात्रा के लिए सरकार पूरी तरह से तैयारः महाराज आयुष्मान के बेहतरी को प्रयासों में गंभीरता जरूरीः डा धन सिंह रावत गृहमंत्री के दौरे से पहले देहरादून प्रशासन अलर्ट, डीएम ने एसएसपी संग व्यवस्थाओं का किया निरीक्षण सारा की उच्चाधिकार प्राप्त समिति की बैठक आयोजित हाई पावर कमेटी ने 187.11 करोड़ की वार्षिक कार्ययोजना को दी मंजूरी

[t4b-ticker]

Saturday, March 7, 2026
Homeउत्तराखण्डभाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने मंडी लोकसभा क्षेत्र में मोर्चा सम्भाला

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने मंडी लोकसभा क्षेत्र में मोर्चा सम्भाला

देहरादून। बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने उत्तराखण्ड प्रवासी कार्यकर्ताओं के साथ मंडी लोकसभा में मोर्चा सम्भाला है। भाजपा अध्यक्ष भट्ट ने मंडी लोकसभा के बूथ से लेकर मंडल एवं जिला स्तर के पदाधिकारियों की अलग अलग बैठकें ले रहे हैं। इसी क्रम में रविवार को मंडी लोकसभा की प्रत्याशी कंगना रणोत के करसोग विधानसभा की बूथ प्रबंधन की बैठक ली।
बैठक में सुंदर नगर जिले के अध्यक्ष हीरा लाल, विधायक दीप राज भन्थल, जिला प्रवक्ता दलीप ठाकुर, मंडल अध्यक्ष नेतराम शर्मा तथा प्रवासी प्रमुख विनोद रतूड़ी सहित प्रमुख कार्यकर्ता उपस्थित रहे। इसके पश्चात। मंडी लोकसभा की करसोग विधानसभा के ग्राम पंचायत क्लासन बूथ की बैठक एवं सुंदर नगर विधानसभा की बूथ प्रबंधन की बैठक भी ली।
बैठक में जिला अध्यक्ष हीरा लाल, ग्राम प्रधान नन्द लाल, पूर्व मंडल उपाध्यक्ष धर्मपाल गुप्ता, बूथ अध्यक्ष तपेंदर, जिला प्रवक्ता दलीप ठाकुर, प्रवासी प्रमुख विनोद रतूड़ी सहित प्रमुख कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
इस अवसर पर जिला महामंत्री एवं नगर परिषद के अध्यक्ष जीतेंद्र शर्मा, डॉक्टर हेम प्रकाश, युवा मोर्चा अध्यक्ष हरीश कुमार, जिला आई0 टी0 संयोजक गौरव धीमान, बोध राज तथा उत्तराखंड प्रवासी प्रमुख प्रदेश प्रवक्ता आदि उपस्थित रहे।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments