Latest news
डीएम ने अरविंद गैस एजेंसी रेसकोर्स से 13890 गैस कनेक्शन जीवन ज्योति एजेंसी कैनाल रोड में करवाए शिफ्ट शिक्षा विभाग में पदोन्नत हुये चार अधिकारियों को मिली नई जिम्मेदारी रिश्वत प्रकरण में डोईवाला के प्रभारी बीईओ निलंबित मुख्य सचिव ने 25 बिंदु कार्यक्रम के वर्ष 2026-27 के लिए शीघ्र लक्ष्य निर्धारित किए जाने के निर्देश द... हेमवती नंदन बहुगुणा सदैव किसानों और गरीबों के हितों के लिए समर्पित रहेः सीएम राम नगरी में बनेगा धामी सरकार का ड्रीम प्रोजेक्ट राज्य अतिथि गृह मुख्यमंत्री धामी बोले, हिमालयी राज्य आपसी सहयोग और अनुभवों से करें नीति निर्माण उत्तराखंड में डिजिटल जनगणना के प्रथम चरण का फील्ड कार्य 25 अप्रैल से सीएम धामी ने महिला जन आक्रोश रैली में प्रतिभाग किया महिला आरक्षण पर विशेष सत्र स्वागतयोग्य, कांग्रेसी प्रदर्शन ढोंगः महेंद्र भट्ट

[t4b-ticker]

Saturday, April 25, 2026
Homeउत्तराखण्डभाजपा ने जोशीमठ एवं कौश्यकुटोली तहसील के नाम परिवर्तन किए जाने का...

भाजपा ने जोशीमठ एवं कौश्यकुटोली तहसील के नाम परिवर्तन किए जाने का स्वागत किया

देहरादून। भाजपा ने जोशीमठ एवं कौश्यकुटोली तहसील के नाम परिवर्तन कर पौराणिक एवं संस्कृति पहचान देने का स्वागत किया है। प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने इस निर्णय के लिए पार्टी कार्यकर्ताओं एवं समस्त देवभूमिवासियों की तरफ से पीएम मोदी एवं सीएम धामी का आभार व्यक्त किया है। श्री भट्ट ने बदलाव को जनभावनाओं के अनुरूप बताते हुए इस निर्णय पर खुशी व्यक्त की है। जोशीमठ को ज्योतिर्मठ और कौश्यकुटोली को श्री कैची धाम करना देश के सांस्कृतिक पारंपरिक स्वरूप को पुनर्स्थापित करने की हमारी नीति का हिस्सा है। क्योंकि सैद्धांतिक एवम वैचारिक पक्ष के अनुरूप जनमानस के विचारों एवं इच्छा को ध्यान में रखते हुए, पूर्व में ही सीएम पुष्कर धामी द्वारा इसकी घोषणा की गई थी। इसकी औपचारिक एवं आधिकारिक संस्तुति की प्रक्रिया के तहत राज्य सरकार के प्रस्ताव पर केंद्र की मुहर लग गई है। जिसके साथ जनता से किया एक और वादा मुख्यमंत्री धामी के नेतृत्व वाली भाजपा सरकार ने पूरा किया है।
उन्होंने कहा, दोनों ही शहर क्रमश शंकराचार्य की ज्योतिर्मठ पीठ और नीम करोली बाबा के श्री कैंची धाम के कारण दुनिया भर में विख्यात हैं। लिहाजा उनकी पौराणिक पहचान एवं स्थाई पहचान को वर्तमान परिचय बनाना और आने वाली पीढ़ी के लिए सही स्वरूप प्रस्तुत करना बेहद जरूरी था। पीएम मोदी के मार्गदर्शन एवं कम धामी के नेतृत्व में इससे पूर्व भी श्री बद्रीनाथ श्री केदारनाथ धाम समेत चारों धामों एवं कुमाऊं में मानसखंड मंदिर माला आदि धार्मिक सांस्कृतिक स्थलों के पुनरोत्थान के ऐतिहासिक काम प्राथमिकता से किए गए हैं। साथ ही उन्होंने पार्टी कार्यकर्ताओं एवं समस्त देवभूमिवासियों की तरफ से केंद्र एवं राज्य सरकार का आभार व्यक्त किया है।

RELATED ARTICLES
- Advertisment - 

Most Popular

Recent Comments