Latest news
जिला प्रशासन की संवेदनशील पहल, गंभीर बीमारियों से जूझ रहे बच्चों को मिलेगा निःशुल्क उपचार देहरादून में 15 जून से 15 जुलाई तक चलेगा वित्तीय समावेशन संतृप्ति अभियान प्रसिद्ध निशानेबाज और कोच जसपाल राणा का निधन, उत्तराखंड में शोक की लहर राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मू दो दिवसीय दौरे पर देहरादून पहुंची देहरादून के 116 परीक्षा केंद्रों पर होगी स्नातक स्तरीय परीक्षा, 46350 अभ्यर्थी होंगे शामिल जनता भी व्यवस्था में बने सहभागी, समस्याओं की फोटो व लोकेशन डीआईपीआर देहरादून के फेसबुक, इंस्टाग्राम ... विज्ञान के साथ पारंपरिक ज्ञान का समावेश जरूरी नीति आयोग की बैठक में मुख्यमंत्री धामी ने प्रस्तुत किया उत्तराखंड के विकास का रोडमैप नरेंद्रनगर पालिका चुनाव में खिला कमल, अध्यक्ष पद समेत भाजपा के मजबूत बोर्ड पर जनता की मुहर मंत्री धन सिंह रावत ने अल्मोड़ा में उच्च शिक्षा विभाग की विभिन्न योजनाओं का लोकार्पण किया

[t4b-ticker]

Friday, June 12, 2026
Homeउत्तराखण्डखेल मंत्री ने अधिकारियों को राष्ट्रीय खेलों की तैयारियों को तय समय...

खेल मंत्री ने अधिकारियों को राष्ट्रीय खेलों की तैयारियों को तय समय पर पूरा करने के निर्देश दिए

देहरादून। रायपुर स्थित महाराणा प्रताप स्पोर्ट्स कॉलेज में खेल मंत्री रेखा आर्या ने आगामी राष्ट्रीय खेलो और खेल विभाग द्वारा संचालित योजनाओ की प्रगति के बारे में विभागीय अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की। बैठक में खेल मंत्री ने अधिकारियों को निर्देशित करते हुए उन्हें राष्ट्रीय खेलो की औपचारिक घोषणाओं की तिथि सहित समस्त तैयारियों को तय समय पर पूरा करने के निर्देश दिए।खेल मंत्री ने कहा कि अधिकारियों को आउट ऑफ टर्न जॉब,4 प्रतिशत खेल कोटा को रोस्टर में निकालने के साथ ही अभी तक अधियाचन में भेजे जाने के ऊपर जल्द पूर्ण कारवाही करने के निर्देश दिए है।
साथ ही उन्होंने बताया कि आउट ऑफ टर्न जॉब में जो बच्चे किन्ही कारणवश आवेदन नही कर पाए हैं उनके लिए शासनादेश में संशोधन करते हुए जल्द से जल्द विज्ञप्ति को पुनः निकालने के निर्देश भी दिए गए हैं। वहीं खेल मंत्री ने कहा कि स्पोर्ट्स डेवलपमेंट फण्ड के साथ ही विभाग द्वारा संचालित अन्य योजनाओं की जानकारी आमजनमानस को हो, इसके लिए व्यापक प्रचार प्रसार करने के दिशा निर्देश भी आज की बैठक में संबंधित अधिकारियों को दिए गए हैं। इस अवसर पर विशेष प्रमुख सचिव अमित सिन्हा, निदेशक खेल जितेंद्र सोनकर , संयुक्त निदेशक अजय अग्रवाल सहित विभागीय अधिकारी उपस्थित रहे।

RELATED ARTICLES
- Advertisment - 

Most Popular

Recent Comments