Latest news
23 अक्टूबर से उत्तराखण्ड में फिर मौसम के करवट लेने के आसार देहरादून में पहली बार नए और भव्य परिसर में होगा विरासत महोत्सव पुलिस स्मृति दिवस पर सीएम धामी ने की कई घोषणाएं, 1600 पदों को जल्द भरने का ऐलान स्वच्छ सर्वेक्षण अभियान के तह्त शहर में चला विशेष सफाई अभियान, 40 टन कूड़ा उठाया गया राजीव गांधी नवोदय विद्यालयों का होगा संपूर्ण कायाकल्प केदारनाथ धाम के कपाट 11 नवंबर को होंगे बंद मुख्यमंत्री ने शारदीय नवरात्रि की महानवमी पर किया हवन एवं कन्या पूजन सिमोग में दशहरा पर्व समारोह में शामिल हुए संस्कृति मंत्री महाराज पांच वर्षों में 35 हजार से अधिक युवाओं को सरकारी नौकरियां प्रदान की गईंः सीएम मुख्यमंत्री बन्नू बिरादरी द्वारा परेड ग्राउंड देहरादून में आयोजित दशहरा महोत्सव में हुए शामिल

[t4b-ticker]

Thursday, October 22, 2026
Homeअपराधभाजपा महिला मोर्चा की पूर्व उपाध्यक्ष की घर की बालकनी से गिरकर...

भाजपा महिला मोर्चा की पूर्व उपाध्यक्ष की घर की बालकनी से गिरकर संदिग्ध मौत

ऋषिकेश: भाजपा महिला मोर्चा की पूर्व मंडल उपाध्यक्ष सिमरन गाबा की गुरुवार देर रात संदिग्ध हालत में घर की बालकनी से गिरकर मौत हो गई। स्वजन उन्हें लेकर राजकीय चिकित्सालय पहुंचे, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने मृतका के शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मामले की जांच की जा रही है।

जानकारी के अनुसार गंगानगर गली नंबर आठ ऋषिकेश निवासी सिमरन गाबा (40 वर्ष) पत्नी मुकेश गाबा की गुरुवार की रात अपने घर की बालकनी से गिरकर संदिग्ध अवस्था में मौत हो गई। उन्हें राजकीय चिकित्सालय लाया गया, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। जिसके बाद स्वजन उनके शव को लेकर घर चले गए। कोतवाली प्रभारी निरीक्षक केआर पांडेय ने बताया कि पुलिस मामले की जांच कर रही है। अभी तक इस मामले में कोई शिकायत पत्र किसी भी पक्ष की ओर से नहीं मिला है। सिमरान गाबा महिला मोर्चा की मंडल उपाध्यक्ष थी, बीते दिनों कि किसी विवाद के चलते संगठन की ओर से उन्हें पद मुक्त कर दिया गया था।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments