Latest news
23 अक्टूबर से उत्तराखण्ड में फिर मौसम के करवट लेने के आसार देहरादून में पहली बार नए और भव्य परिसर में होगा विरासत महोत्सव पुलिस स्मृति दिवस पर सीएम धामी ने की कई घोषणाएं, 1600 पदों को जल्द भरने का ऐलान स्वच्छ सर्वेक्षण अभियान के तह्त शहर में चला विशेष सफाई अभियान, 40 टन कूड़ा उठाया गया राजीव गांधी नवोदय विद्यालयों का होगा संपूर्ण कायाकल्प केदारनाथ धाम के कपाट 11 नवंबर को होंगे बंद मुख्यमंत्री ने शारदीय नवरात्रि की महानवमी पर किया हवन एवं कन्या पूजन सिमोग में दशहरा पर्व समारोह में शामिल हुए संस्कृति मंत्री महाराज पांच वर्षों में 35 हजार से अधिक युवाओं को सरकारी नौकरियां प्रदान की गईंः सीएम मुख्यमंत्री बन्नू बिरादरी द्वारा परेड ग्राउंड देहरादून में आयोजित दशहरा महोत्सव में हुए शामिल

[t4b-ticker]

Thursday, October 22, 2026
Homeराजनीतिभाजपा कार्यकर्ताओं ने दी दिवंगत चंदन रामदास को श्रद्धांजलि

भाजपा कार्यकर्ताओं ने दी दिवंगत चंदन रामदास को श्रद्धांजलि

हल्द्वानी: भारतीय जनता पार्टी संभाग कार्यालय हल्द्वानी में शुक्रवार को कैबिनेट मंत्री स्वर्गीय चंदन रामदास को भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं द्वारा श्रद्धांजलि अर्पित की गई।

इस दौरान जिलाध्यक्ष प्रताप बिष्ट ने चंदन राम दास को याद करते हुए कहा कि सन 1980 में भारतीय जनता पार्टी से जुड़े और लगातार भारतीय जनता पार्टी की सेवा करते हुए कॉलेज के उपसचिव से अपनी राजनीति शुरुआत करते हुए पिथौरागढ़ नगरपालिका के अध्यक्ष व लगातार 4 बार बागेश्वर विधानसभा से विधायक रहे। उन्होंने कहा कि ऐसा कार्यकर्ता जो छोटे से छोटे कार्यकर्ताओं को नाम से जानता हो बहुत कम लोग ऐसे नेता होते हैं। आज उनका स्थान कोई नहीं ले सकता।

वहीं प्रदेश के पूर्व महामंत्री सुरेश भट ने उनको याद करते हुए बताया कि वह मेरे सबसे प्रिय मित्रों में थे उनके जाने से आज भारतीय जनता पार्टी को बहुत बड़ी क्षति पहुंची है। भारतीय जनता पार्टी का वह कार्यकर्ता आज हमारे बीच नहीं है।

कार्यक्रम का संचालन जिला मंत्री विनीत अग्रवाल द्वारा किया गया I सभी लोगों ने चंदन रामदास के चित्र पर पुष्प अर्पित करते हुए उनको अपनी श्रद्धांजलि अर्पित की I

इस अवसर पर प्रदेश सह कोषाध्यक्ष साकेत अग्रवाल, भारतीय जनता युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष शशांक रावत, अनुसूचित मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष समीर आर्य, प्रदेश के प्रवक्ता हेमंत द्विवेदी ,प्रकाश रावत,प्रदेश कार्यालय सचिव कौस्तुभ  जोशी, जिला पंचायत अध्यक्ष बेला तोलिया, प्रमोद बोरा, चंदन बिष्ट,  नगर अध्यक्ष हल्द्वानी प्रताप रैकवाल, महामंत्री पंकज अधिकारी, मधुकर श्रोत्रिय,  विनोद जायसवाल, गीता जोशी, सुरेंद्र बिष्ट, सुधीर अग्रवाल, शुभांशु पांडे, शेफाली जयसवाल, राजेश भारद्वाज,राशि जैन, संजय त्यागी, बीनू जायसवाल,मनीष पाल, कमल रावत, विपिन जोशी व भारी संख्या में भारतीय जनता पार्टी कार्यकर्ताओं ने चंदन राम दास को अपनी श्रद्धांजलि अर्पित की।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments