Latest news
अंतर्राष्ट्रीय शतरंज दिवस पर वैदिक ब्लिट्ज शतरंज प्रतियोगिता आयोजित पर्यटन मंत्री महाराज ने पवित्र बौख नाग धाम को पर्यटन स्थल घोषित किया चकराता में ‘विकसित भारत गारंटी फॉर रोजगार एवं आजीविका मिशन (ग्रामीण)’ कार्यक्रम का शुभारंभ आम महोत्सव में बोले मुख्यमंत्री धामी-किसान उत्तराखंड की सबसे बड़ी ताकत, हरिद्वार बनेगा विकास की नई पह... मुख्यमंत्री धामी से मिलीं अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पदक जीतने वाली उत्तराखंड की महिला मुक्केबाज, मुख्यमं... जल जीवन मिशन की अधूरी परियोजनाएं सर्वोच्च प्राथमिकता से पूरी होंः डीएम कांवड़ यात्रा के सुरक्षित, सुव्यवस्थित एवं सफल आयोजन के लिए सभी तैयारियां समय से पूर्ण करेंः मुख्यमंत... मुख्यमंत्री ने हरिद्वार गंगा कॉरिडोर के अंतर्गत 235 करोड़ रु की परियोजनाओं का किया भूमि पूजन एवं शिला... वन भूमि हस्तांतरण प्रकरणों का समय से करें निस्तारणः महाराज मुख्य सचिव ने उच्च शिक्षा विभाग की समीक्षा बैठक ली

[t4b-ticker]

Thursday, July 23, 2026
Homeअपराधस्मैक के साथ नशा तस्कर गिरफ्तार

स्मैक के साथ नशा तस्कर गिरफ्तार

हल्द्वानी: पुलिस और एसओजी की टीम ने नशे के एक सौदागर को गिरफ्तार किया है। उसके कब्जे से भारी मात्रा में स्मैक बरामद की गई है। पुलिस ने तस्कर को कार्रवाई के बाद न्यायालय में पेश किया है।

एसएसपी पंकज भट्ट ने अधीनस्थों को नशा मुक्त नैनीताल के निर्देश दिए हैं। इस क्रम में पुलिस लगातार नशा तस्करों पर कार्रवाई कर रही है। साथ ही आए दिन तस्करों को गिरफ्तार किया जा रहा है। इसके तहत बीती रात भी पुलिस और एसओजी की टीम के हाथ सफलता लगी है। एसएसपी के निर्देश पर बीती रात मुखानी थाना पुलिस और एसओजी की संयुक्त टीम नशा तस्करों की धरपकड़ को क्षेत्र में गश्त पर थी।

इस बीच मुखबिर की सूचना पर चैसला रोड भाखड़ा रपटा के पास छापा मारा गया। जहां से पुलिस ने नशे के सौदागर विजय सिंह नेगी मूलनिवासी ग्राम बेडामासी, चैखुटिया, अल्मोड़ा और हाल किरायेदार मुखानी को गिरफ्तार कर लिया। तलाशी में उसके कब्जे से 102 ग्राम स्मैक बरामद हुई।

मामले में जानकारी देते हुए एसएसपी पंकज भट्ट ने बताया कि पकड़ा गया तस्कर उक्त स्मैक को खिचड़ी मोहल्ला, गांधीनगर निवासी आनन्द चन्द्रवंशी से लेकर आया है। वह एक पुडिया स्मैक को दो सौ रूपये में बेचता है। इसके ऐवज में आनन्द उसे 50 रूपये प्रति पुडिया कमीशन देता है। साथ ही वह ऐसे स्थानों में स्मैक बेचता है, जहां नशेडियों का आना-जाना लगा रहता है।

पुलिस टीम को एसएसपी ने ढ़ाई हजार का ईनाम देने की घोषणा की है। पुलिस टीम में एसओ रमेश बोरा, एसओजी प्रभारी राजवीर नेगी, लामाचैड़ चैकी प्रभारी कमित जोशी, कांस्टेबल अनीस अहमद, शंकर सिंह,अमीर चन्द, भानू प्रताप, दिनेश नगरकोटी शामिल रहे।

RELATED ARTICLES
- Advertisment - 

Most Popular

Recent Comments