Latest news
देहरादून में अवैध निर्माणों के खिलाफ एमडीडीए का सख्त रुख गढ़ी कैंट में आयोजित “हिमालय की गूँज” मिलिट्री बैंड सिम्फनी में राज्यपाल ने किया प्रतिभाग उत्तराखण्ड ग्रामीण बैंक की कॉफी टेबल बुक का राज्यपाल ने किया विमोचन उत्तराखंड पुलिस के नवनियुक्त आरक्षियों को केंद्रीय गृह मंत्री ने प्रदान किए नियुक्ति पत्र यूजीसी के प्रस्तावित काले कानून को वापस लेने की मांग को लेकर ब्राह्मण समाज महासंघ ने दिया ज्ञापन केंद्रीय मंत्री अमित शाह ने किया 1129.91 करोड़ रुपए की योजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास नूतन न्याय संहिता पर राज्य स्तरीय प्रदर्शनी का शुभारंभ केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह बोले, केदारनाथ से कन्याकुमारी तक बाहर होंगे घुसपैठिया चारधाम यात्रा के लिए सरकार पूरी तरह से तैयारः महाराज आयुष्मान के बेहतरी को प्रयासों में गंभीरता जरूरीः डा धन सिंह रावत

[t4b-ticker]

Sunday, March 8, 2026
Homeराजनीतिविधानसभा चुनाव से पूर्व भाजपा कार्यकर्ता हिमाचल में संभालेंगे मोर्चा

विधानसभा चुनाव से पूर्व भाजपा कार्यकर्ता हिमाचल में संभालेंगे मोर्चा

देहरादून: विधानसभा चुनाव से पहले उत्तराखंड भाजपा के कार्यकर्ता हिमाचल में मोर्चा संभालेंगे। इसको लेकर कुछ वरिष्ठ नेताओं की एक टीम पहले ही पड़ोसी राज्य जा चुकी है।

वहीं अब पार्टी उन कार्यकर्ताओं को भेजने की तैयारी में है, जिन्होंने प्रदेश के विधानसभा चुनाव में सक्रिय भूमिका निभाई। पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र प्रसाद भट्ट ने इसकी पुष्टि की है।

जानकारी के मुताबिक, प्रदेश अध्यक्ष भट्ट जब नई दिल्ली के प्रवास में थे, उसी दौरान राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा और राष्ट्रीय महामंत्री संगठन बीएल संतोष से उनकी इस विषय पर चर्चा हुई। केंद्रीय नेतृत्व ने प्रांतीय संगठन से हिमाचल राज्य में सक्रिय योगदान की अपेक्षा है।

केंद्रीय नेताओं का मानना है कि भौगोलिक, सामाजिक और सांस्कृतिक रूप की समानता के साथ ही हिमाचल राज्य के राजनीति पर भी उत्तराखंड का प्रभाव है। विशेष रूप से राज्य की सीमा से सटे सिरमौर और शिमला जिले की विधानसभा क्षेत्रों में प्रदेश भाजपा के कार्यकर्ता प्रभावी भूमिका निभा सकते हैं।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments