Latest news
युवा शक्ति ही विकसित भारत की सबसे बड़ी परिवर्तनकारी शक्तिः मुख्यमंत्री मुख्यमंत्री ने प्रदान की विभिन्न विकास योजनाओं के लिए 97 करोड़ की वित्तीय स्वीकृति आवारा पशुओं पर डीएम सख्त, सर्वे कर पोर्टल पर अपलोड होगा पूरा डेटा डीएम ने राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ ईवीएम वेयरहाउस का किया निरीक्षण नदियों में कूड़ा डालने वालों पर होगी एफआईआर की कार्रवाई स्वास्थ्य महानिदेशक ने समयबद्ध कार्य-निस्तारण एवं जवाबदेही सुनिश्चित करने के दिए निर्देश गो हत्यारों और नशा तस्करों के घरों पर चला बुलडोजर लोक भवन में राज्यपाल ने शिक्षकों को शैलेश मटियानी राज्य शैक्षिक पुरस्कार से किया सम्मानित श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर पुलिस लाइन देहरादून में आयोजित कार्यक्रम में मुख्यमंत्री धामी ने किया प्रतिभ... राज्यपाल ने शिक्षक दिवस पर प्रदेशवासियों को दी शुभकामनाएं

[t4b-ticker]

Sunday, September 6, 2026
Homeस्वास्थ्यअब कम हो रहे मंकीपॉक्स के मामले, डब्लूएचओ ने दी जानकारी

अब कम हो रहे मंकीपॉक्स के मामले, डब्लूएचओ ने दी जानकारी

देहरादून: पिछले एक सप्ताह में वैश्विक स्तर पर मंकीपॉक्स के नए मामलों में 21 फीसदी की गिरावट हुई है। डब्लूएचओ ने इस बात की जानकारी देते हुए कहा कि एक महीने तेजी से बढ़ने के बाद अब इस वायरस में गिरावट देखी जा रही है। एक सप्ताह में कुल 5907 मामले सामने आए हैं। ईरान और इंडोनेशिया में सबसे ज्यादा केस पाए जा रहे हैं। 

डब्लूएचओ ने बताया कि पिछले महीने मंकीपॉक्स के 60 फीसदी केस अमेरिका मे थे वहीं यूरोप में 38 फीसदी मामले थे। अब अमेरिका में इस वायरस की रफ्तार में कमी आई है।

डब्लूएचओ ने कहा कि यूरोप में मामले भले ही कम हो गए हैं लेकिन चिंता अभी कम नहीं हुई है। एक समय ऐसा भी था जब कि यूरोप में ही मंकीपॉक्स के 90 फीसदी केस थे। अब तक 98 देशों में इस वायरस के 45 हजार मरीज मिल चुके हैं।

डब्लूएचओ ने कहा कि लैटिन अमेरिक में जागरूकता की कमी की वजह से वायरस तेजी से फैल रहा है। यहां दवाइयों और वैक्सीन की भी कमी है।

RELATED ARTICLES
- Advertisment - 

Most Popular

Recent Comments