Latest news
महिला आरक्षण पर विशेष सत्र स्वागतयोग्य, कांग्रेसी प्रदर्शन ढोंगः महेंद्र भट्ट आपदा सुरक्षित उत्तराखण्ड के निर्माण में बड़ी पहल युवा राष्ट्रहित के लिए सदैव खड़े रहेंः डॉ. धन सिंह रावत प्रधानमंत्री आदर्श ग्राम योजना के तहत 14 ग्रामों के समग्र विकास पर जोर चारधाम यात्रा से खिलवाड़ पर सख्त कार्रवाई, भ्रामक वीडियो पर एफआईआर दर्ज टिहरी में नैल-कोटी कॉलोनी मार्ग पर वाहन दुर्घटना में आठ लोगों की मौत उपराष्ट्रपति ने एम्स ऋषिकेश के छठे दीक्षांत समारोह को संबोधित किया बदरीनाथ धाम के कपाट खुले, आस्था और उल्लास से गूंजा धाम मुख्यमंत्री धामी पहुंचे भारत के प्रथम सीमांत गांव माणा, विकास कार्यों का लिया जायजा मुख्यमंत्री धामी ने ग्राउंड जीरो पर उतरकर बद्रीनाथ धाम मास्टर प्लान की गहन समीक्षा की

[t4b-ticker]

Friday, April 24, 2026
Homeराजनीतिसीट बदलने पर भाजपा के मीडिया प्रभारी का हरीश रावत पर हमला

सीट बदलने पर भाजपा के मीडिया प्रभारी का हरीश रावत पर हमला

देहरादून : विधानसभा चुनाव के लिए पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस की प्रदेश चुनाव अभियान समिति के अध्यक्ष हरीश रावत पहले रामनगर से चुनाव लड़ रहे थे लेकिन अब उन्होंने लालकुआं से अपना नामांकन दर्ज कराया है I हरीश रावत के सीट बदले जाने को लेकर भाजपा ने कटाक्ष किया है। भाजपा के प्रदेश मीडिया प्रभारी मनवीर सिंह चौहान ने कहा कि हरीश रावत का सीट बदलना साबित करता है कि उन्हें अपनी हार का एहसास हो गया है। उन्होंने कहा कि हार के डर से ही हरदा को सीट बदलनी पड़ी है तो इससे यह भी साफ हो जाता है कि कांग्रेस में किसी को भी अपनी जीत का भरोसा नहीं है।

चौहान ने कहा कि आगामी चुनावों में दिखाई दे रही हार के कारण कांग्रेस में खलबली मची हुई है। यही कारण है कि कांग्रेस अपने प्रत्याशियों की पहली और दूसरी सूची पर चंद दिन भी नहीं टिक पाई और कांग्रेस को पांच सीटों पर उम्मीदवार बदलने पड़े। साथ ही कहा कि हरीश रावत स्वयं स्वीकार कर रहे हैं कि 16 सीटों पर वह लड़ाई में ही नहीं हैं, जिनकी जि़म्मेदारी वह आपस में बांटने का दावा कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि रावत को यह एहसास हो गया था कि रामनगर में उनके अपने ही उन्हें शिकस्त देने की ठान चुके थे। तभी तो दो दिन बाद ही रावत ने लालकुंआ की राह पकड़ी।

RELATED ARTICLES
- Advertisment - 

Most Popular

Recent Comments