Latest news
कांट्रेक्टर वेलफेयर एसोसिएशन ने मुख्यमंत्री से मुलाकात के लिए सचिव से लगाई गुहार -मुख्यमंत्री ने किया उत्तराखंड भवन एवं सन्निर्माण कर्मकार कल्याण बोर्ड की कई योजनाओं का शुभारंभ मुख्य सचिव ने समन्वित, प्रभावी एवं समयबद्ध आपातकालीन प्रतिक्रिया प्रणाली स्थापित किए जाने के निर्देश... चकराता में केंद्रीय संचार ब्यूरो का तीन दिवसीय एकीकृत संचार एवं आउटरीच कार्यक्रम संपन्न ‘रन फॉर कारगिल हीरोज’, शौर्य दिवस के अवसर पर कारगिल वीरों को दी जाएगी श्रद्धांजलि अंतर्राष्ट्रीय शतरंज दिवस पर वैदिक ब्लिट्ज शतरंज प्रतियोगिता आयोजित पर्यटन मंत्री महाराज ने पवित्र बौख नाग धाम को पर्यटन स्थल घोषित किया चकराता में ‘विकसित भारत गारंटी फॉर रोजगार एवं आजीविका मिशन (ग्रामीण)’ कार्यक्रम का शुभारंभ आम महोत्सव में बोले मुख्यमंत्री धामी-किसान उत्तराखंड की सबसे बड़ी ताकत, हरिद्वार बनेगा विकास की नई पह... मुख्यमंत्री धामी से मिलीं अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पदक जीतने वाली उत्तराखंड की महिला मुक्केबाज, मुख्यमं...

[t4b-ticker]

Thursday, July 23, 2026
Homeउत्तराखण्डबीकेटीसी ने बदरीश पंडा पंचायत को उपलब्ध करायी यात्रियों के स्नान के...

बीकेटीसी ने बदरीश पंडा पंचायत को उपलब्ध करायी यात्रियों के स्नान के लिए बाल्टियां एवं मग

बदरीनाथ। श्री बदरीनाथ धाम में अलकनंदा नदी में स्नान, आचमन, तर्पण करते समय तीर्थयात्रियों के बहने की घटना के बाद मंदिर समिति ने जागरूकता अभियान तेज किया है। श्री बदरीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति (बीकेटीसी) अध्यक्ष अजेंद्र अजय के निर्दशों के बाद मंगलवार को बीकेटीसी मुख्य कार्याधिकारी विजय प्रसाद थपलियाल ने पुलिस प्रशासन के साथ बदरीनाथ स्थित स्नान घाटों का निरीक्षण किया तथा तीर्थ पुरोहितों से भी बातचीत की।
बीकेटीसी मीडिया प्रभारी डा हरीश गौड़ ने बदरीनाथ धाम से बताया है आज मंदिर समिति की ओर से श्री बदरीनाथ पंडा पंचायत को दस बाल्टियां तथा मग सौंपे गये ताकि तीर्थयात्री नहाते समय उनका उपयोग कर सकें। वहीं बीकेटीसी उपाध्यक्ष किशोर पंवार ने कहा है कि स्नान घाटों को सुरक्षित किया जाना जरूरी है इसके लिए नदी के किनारों पर लौहे के चैन से दौहरी सुरक्षा की जानी चाहिए। उल्लेखनीय है विगत मंगलवार 24 सितंबर को भारतीय मूल के एनआर आई मलेशिया निवासी पिता पुत्र के बहने की घटना के बाद से मंदिर समिति ने श्राद्ध तर्पण से जुड़े तीर्थ पुरोहितों तथा श्री बदरीनाथ पंडा पंचायत से संपर्क कर तीर्थयात्रियों को जागरूक करने तथा नदी के बहाव में न जाने की अपील की है।
जिला पुलिस प्रशासन ने भी लाउड स्पीकर से नदी के बहाव में न जाने संबंधित सूचनाओं का प्रसारण पहले की तुलना में बढ़ाया है जिसका तीर्थयात्रियों पर असर भी हो रहा है। आज मंदिर समिति की ओर से प्रशासनिक अधिकारी कुलदीप भट्ट तथा भंडार प्रभारी जगमोहन बर्त्वाल ने संयुक्त रूप से श्री बदरीनाथ पंडा पंचायत अध्यक्ष प्रवीण ध्यानी तथा पंचायत प्रतिनिधियों को बाल्टियां तथा मग सौंपे जिनका तीर्थयात्री उपयोग कर सकेंगे।
इस अवसर पर पंडा पंचायत अध्यक्ष ने बीकेटीसी अध्यक्ष अजेंद्र अजय का आभार जताया। साथ ही उपाध्यक्ष किशोर पंवार सहित सदस्यों एवं मुख्य कार्याधिकारी विजय प्रसाद थपलियाल का धन्यवाद ज्ञापित किया। इस अवसर पर बीकेटीसी मीडिया प्रभारी डा. हरीश गौड़ सहित पंडा पंचायत पदाधिकारी राजेश पालीवाल, सुधाकर बाबुलकर, रजनीश मोतीलाल, अशोक टोडरिया, श्रीकांत बडोला, दुर्गा प्रसाद ध्यानी,सदस्य प्रदीप गौरीभट्ट एवं सत्येंद्र झिंक्वाण, खिलाफ सिंह आदि मौजूद रहे।

RELATED ARTICLES
- Advertisment - 

Most Popular

Recent Comments