Latest news
नंदा देवी बायोमॉनिटरिंग एक्सपीडिशन हिमालयी जैव विविधता संरक्षण की दिशा में महत्वपूर्ण पहलः उनियाल न्याय व्यवस्था को अधिक समावेशी, सुलभ और सुदृढ़ बनाने में ‘‘जूडिशियम 2.0’’ महत्वपूर्ण पहलः मुख्यमंत्री देहरादून की 30 होनहार बेटियों को मिला नई उड़ान का अवसर एसआईआर की शुरुआत, सोमवार से मतदाताओं को बीएलओ घर-घर बांटेंगे गणना फार्म कृषि मंत्री गणेश जोशी ने किसानों से वैज्ञानिक एवं प्राकृतिक खेती अपनाने का किया आह्वान नरेंद्रनगर पालिका चुनाव का प्रचार थमा, मंत्री सुबोध उनियाल ने भाजपा सभासद प्रत्याशियों के समर्थन में... अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के सफल आयोजन को तैयारियां तेज स्मार्ट सिटी परियोजनाओं की प्रगति, हैंडओवर की स्थिति एवं संचालन-अनुरक्षण कार्यों की डीएम ने की समीक्... उत्तरांचल प्रेस क्लब के स्वास्थ्य शिविर में 142 पत्रकारों ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण उत्तराखण्ड में बीएलओ को मिलेगा एक माह के मोबाइल रिचार्ज का भुगतान

[t4b-ticker]

Monday, June 8, 2026
Homeउत्तराखण्डनैनीताल की हसीन वादियों में ‘द लेडी किलर’ कि शूटिंग के लिए...

नैनीताल की हसीन वादियों में ‘द लेडी किलर’ कि शूटिंग के लिए पहुंचे बॉलीवुड अभिनेता अर्जुन कपूर

देहरादून : बॉलीवुड स्टार अर्जुन कपूर और अभिनेत्री भूमि पेडनेकर अपनी आने वाली फिल्म ‘द लेडी किलर’ की शूटिंग के लिए बीती रात पहुंचे नैनीताल I नैनीताल में 40 दिन तक इस फिल्म की शूटिंग अलग-अलग जगहों पर होने वाली है।

निर्देशक अजय बहल की फिल्म द लेडी किलर में मुख्य अभिनेता के रूप में अर्जुन कपूर और अभिनेत्री के रूप में भूमि पेडनेकर हैं। इस पूरी फिल्म की शूटिंग मनाली में चल रही थी, वहीं से फ़िल्म यूनिट नैनीताल आई है।

इस फिल्म में अर्जुन कपूर एक केमिस्ट की दुकान चलाते हुए दिखेंगे। इसके लिए नैनीताल के मल्लीताल ज़ूम लैंड में एक पुरानी दुकान को मेडिकल की दुकान के रूप में तैयार किया गया है और इसके पूरी तैयारियां की जा चुकी है। फिल्म के लाइन प्रोड्यूसर द इंप्रेशन ग्रुप के मयंक तिवारी है, असिस्टेंट लाइन के रूप में पुलकित काम कर रहे हैं। पुलकित ने बताया कि निर्देशक अजय बहल को नैनीताल की वादियां काफी पसंद है, वह इससे पहले नैनीताल में ब्लड फिल्म की शूटिंग कर चुके हैं। स्टार देर शाम नैनीताल के प्रसिद्ध होटल मनु महारानी पहुंचे।

मनु महारानी के जीएम नरेश गुप्ता ने बताया कि दोनों के आतिथ्य का विशेष ध्यान रखा जा रहा है। इस पूरी फिल्म की शूटिंग नैनीताल के अयारपाटा, बलरामपुर हाउस स्नो व्यू सहित शहर के विभिन्न क्षेत्रों में की जाएगी। कोविड काल के बाद नैनीताल में बॉलीवुड की यह पहली फ़िल्म की शूटिंग हो रही है।

RELATED ARTICLES
- Advertisment - 

Most Popular

Recent Comments