Latest news
23 अक्टूबर से उत्तराखण्ड में फिर मौसम के करवट लेने के आसार देहरादून में पहली बार नए और भव्य परिसर में होगा विरासत महोत्सव पुलिस स्मृति दिवस पर सीएम धामी ने की कई घोषणाएं, 1600 पदों को जल्द भरने का ऐलान स्वच्छ सर्वेक्षण अभियान के तह्त शहर में चला विशेष सफाई अभियान, 40 टन कूड़ा उठाया गया राजीव गांधी नवोदय विद्यालयों का होगा संपूर्ण कायाकल्प केदारनाथ धाम के कपाट 11 नवंबर को होंगे बंद मुख्यमंत्री ने शारदीय नवरात्रि की महानवमी पर किया हवन एवं कन्या पूजन सिमोग में दशहरा पर्व समारोह में शामिल हुए संस्कृति मंत्री महाराज पांच वर्षों में 35 हजार से अधिक युवाओं को सरकारी नौकरियां प्रदान की गईंः सीएम मुख्यमंत्री बन्नू बिरादरी द्वारा परेड ग्राउंड देहरादून में आयोजित दशहरा महोत्सव में हुए शामिल

[t4b-ticker]

Thursday, October 22, 2026
Homeराष्ट्रीयराहुल गांधी की भारत जोड़ों यात्रा में शामिल हुई बालीवुड अभिनेत्री स्वरा...

राहुल गांधी की भारत जोड़ों यात्रा में शामिल हुई बालीवुड अभिनेत्री स्वरा भास्कर

देहरादून: राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा गुरुवार सुबह उज्जैन से घटिया, घोंसला की ओर रवाना हुई। इस दौरान बालीवुड अभिनेत्री स्वरा भास्कर भी उनकी यात्रा में शामिल हुई ।

आमजन के साथ ही नेताओं में भी राहुल गांधी के साथ फोटो खिंचवाने की होड़ रही। राहुल गांधी ने अपने फेसबुक पेज पर इस दरमियान संदेश दिया कि लोकतंत्र की रक्षा का जो संकल्प हम लेकर निकले हैं, यह साथ चलता जनसैलाब उसकी जरूरत और सफलता, दोनों का साक्ष्य है। भारत जोड़ो यात्रा को मिल रहा हर वर्ग और पीढ़ी का समर्थन, इसे संविधान की रक्षा और देश की एकता की बुनियाद बना रहा है।

पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह, कांग्रेस नेता हरीश रावत, विधायक रामलाल मालवीय, मुरली मोरवाल और हजारों की भीड़ कदम से कदम मिलाकर इस यात्रा से जुड़ी। राहुल गांधी के स्वागत में बड़ी संख्या में लोग सड़क किनारे घंटों खड़े रहे। इस बीच वे सभी लोगों का हाथ हिलाकर अभिवादन करते रहे।

भारत तोड़ने वाले कर रहे है समर्थन

वहीं, अभिनेत्री स्वरा भास्कर के भारत जोड़ो यात्रा में शामिल होने पर मध्य प्रदेश के गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा ने तंज कसते हुए कहा कि राहुल गांधी की यात्रा में टुकड़े-टुकड़े गैंग की समर्थक स्वरा भास्कर और कन्हैया कुमार जैसे राष्ट्र विरोधी मानसिकता वाले लोगों का शामिल होना इस बात का प्रमाण है कि यह भारत को तोड़ने वालों के समर्थन में निकाली जा रही यात्रा है।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments