Latest news
श्रमिकों के हित सर्वोपरि, टीएचडीसी टनल हादसे की समीक्षा में आयुक्त ने दिए निर्देश मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने जिलाधिकारियों के साथ बैठक कर एसआईआर पर की समीक्षा स्वतंत्रता सेनानियों और युद्ध वीरों को किया नमन मतदाता पुनरीक्षण को लेकर राजनीतिक दलों के साथ डीएम ने की अहम बैठक एशियन ओपन शॉर्ट ट्रैक स्पीड स्केटिंग ट्रॉफी का मुख्यमंत्री ने किया शुभारंभ अतिक्रमण, अवैध फैक्ट्री और आपदा कार्यों में अनियमितता पर डीएम सख्त, अधिकारियों को दिए जांच के निर्दे... जल जीवन मिशन के ठेकेदारों का ढाई वर्षों से लंबित देयकों का भुगतान शीघ्र किए जाएः अग्रवाल उत्तराखण्ड के आपदा प्रबंधन मॉडल से रूबरू हुए श्रीलंका के अधिकारी युवा आयोग की स्थापना से साकार होगी समृद्ध उत्तराखंड की संकल्पनाः भट्ट राष्ट्रीय राजमार्ग का बडा हिस्सा धंसने से ट्रक फंसा

[t4b-ticker]

Tuesday, August 18, 2026
Homeउत्तराखण्डबालीवुड स्टार गायक सोनू निगम ने किए भगवान बदरीविशाल व बाबा केदार...

बालीवुड स्टार गायक सोनू निगम ने किए भगवान बदरीविशाल व बाबा केदार के दर्शन

बदरीनाथ। प्रसिद्ध बालीवुड स्टार सिंगर सोनू निगम ने आज दोपहर अपने पारिवारिक जनों के साथ श्री बदरीनाथ धाम पहुंचकर भगवान बदरीविशाल के दर्शन किए। जहां श्री बदरीनाथ- केदारनाथ मंदिर समिति तथा तीर्थ पुरोहित समाज ने सोनू निगम का स्वागत किया। सुप्रसिद्ध गायक आज बुद्धवार प्रात: श्री केदारनाथ धाम दर्शन को पहुंचे थे जहां उन्होंने अपने प्रशंसकों के बेबाक बातचीत की अपने शुरूआती दौर को भी याद किया ईश्वर का धन्यवाद किया।

बीकेटीसी मीडिया प्रभारी डा. हरीश गौड़ ने बताया श्री बदरीनाथ मंदिर में दर्शन के पश्चात स्टार गायक ने श्री लक्ष्मी मंदिर में भी दर्शन किये।दर्शनों के दौरान बालीवुड स्टार सिंगर सोनू निगम ने देश की खुशहाली, देश वासियों की सुख, समृद्ध की कामना की। मंदिर सिंह द्वार के बाहर फोटो खिंचवायी। तथा प्रशंसकों से भी मिले।

मंदिर समिति कार्यालय सभागार में श्री बदरीनाथ धाम प्रभारी अधिकारी विपिन तिवारी ने बालीवुड गायक सोनू निगम का स्वागत किया। भगवान बदरीविशाल का प्रसाद भेंट किया। इस अवसर पर धर्माधिकारी राधाकृष्ण थपलियाल, प्रशासनिक अधिकारी कुलदीप भट्ट,राजेंद्र सेमवाल, लेखाकार भूपेंद्र रावत, लक्ष्मी मंदिर पुजारी दिनेश डिमरी, अजय सती,अनसुया नौटियाल अजीत भंडारी, योगंबर नेगी, विकास सनवाल दिनेश भट्ट, हरीश जोशी आदि मौजूद रहे।

RELATED ARTICLES
- Advertisment - 

Most Popular

Recent Comments