Latest news
पुल के अधूरे निर्माण से बनी बाढ़ की स्थिति, गुस्साए लोगों ने एई के मुंह पर पोती मिट्टी अल्मोड़ा भाजपा ने तैयार किया सेवा और संगठन की मजबूती का रोडमैप गढ़वाल सभा का दस दिवसीय उत्तराखंड कौथिग 24 अक्टूबर से दून में होगा प्रदेश कांग्रेस प्रभारी ने लिया मुख्यमंत्री आवास घेराव कार्यक्रम की तैयारियों का जायजा लिया मुख्यमंत्री धामी ने देहरादून में सर्राफ मंडल की एग्जीबिशन का किया अवलोकन हरितालिका तीज उत्सव को सरकारी स्तर पर और अधिक भव्य रूप से आयोजित किया जाएगाः सीएम युवा शक्ति ही विकसित भारत की सबसे बड़ी परिवर्तनकारी शक्तिः मुख्यमंत्री मुख्यमंत्री ने प्रदान की विभिन्न विकास योजनाओं के लिए 97 करोड़ की वित्तीय स्वीकृति आवारा पशुओं पर डीएम सख्त, सर्वे कर पोर्टल पर अपलोड होगा पूरा डेटा डीएम ने राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ ईवीएम वेयरहाउस का किया निरीक्षण

[t4b-ticker]

Sunday, September 6, 2026
Homeउत्तराखण्डपर्वतीय क्षेत्रों में छोटी खाद्य प्रसंस्करण इकाइयों को दिया जाय बढ़ावा: मुख्य...

पर्वतीय क्षेत्रों में छोटी खाद्य प्रसंस्करण इकाइयों को दिया जाय बढ़ावा: मुख्य सचिव

देहरादून: मुख्य सचिव डॉ. एस.एस. संधु ने अधिकारियों के साथ खाद्य प्रसंस्करण संवर्धन रणनीति पर चर्चा की। बैठक के दौरान मुख्य सचिव ने अधिकारियों से पर्वतीय क्षेत्रों में छोटी छोटी खाद्य प्रसंस्करण इकाइयों को बढ़ावा दिए जाने की बात कही।

बुधवार को सचिवालय में आयोजित चर्चा बैठक के दौरान मुख्य सचिव ने कहा कि पर्वतीय क्षेत्रों के विभिन्न उत्पाद यातायात सुविधाओं के अभाव या मार्गों के अवरुद्ध होने के कारण समय से बाजार में नहीं पहुंच पाते। इससे कृषकों को अत्यधिक नुकसान होता है। उन्होंने इसके लिए ऐसी पॉलिसी तैयार की बात कही जिससे खाद्य प्रसंस्करण से जुड़े सूक्ष्म श्रेणी के छोटे छोटे उद्योगों को अधिक से अधिक वेटेज मिल सके। उन्होंने कहा कि सबसे अधिक महत्वपूर्ण भूमिका हार्टिकल्चर विभाग को निभानी है। हार्टिकल्चर मार्केटिंग बोर्ड को भी अपनी गतिविधियां बढ़ाए जाने की आवश्यकता है।

मुख्य सचिव ने उद्योग विभाग को आवश्यकता का समेकन और कच्चे माल के लिए खरीददार उपलब्ध कराए जाने की दिशा पर फोकस किए जाने के निर्देश दिए। उन्होंने कॉन्ट्रैक्ट फार्मिंग पर अधिक फोकस किए जाने की भी बात कही ताकि रॉ मैटेरियल एक साथ एक जगह पर उपलब्ध हो सके। कहा इसके लिए स्वयं सहायता समूहों को अधिक से अधिक प्रोत्साहित किया जाए। इससे स्थानीय स्तर पर रोजगार सृजन होगा। उन्होंने योजना को सफल बनाने के लिए व्यावहारिक समस्याओं के निराकरण किए जाने की भी बात कही। कहा कि उत्पाद को बढ़ावा देने से पहले उसके बाजार की व्यवस्था और किसानों और अन्य हितधारकों को भी विश्वास में लिया जाए।

इस अवसर पर सचिव डॉ. बी.वी.आर.सी. पुरुषोत्तम, डॉ. पंकज कुमार पाण्डेय एवं अपर सचिव रोहित मीणा सहित अन्य अधिकारी उपस्थित थे।

RELATED ARTICLES
- Advertisment - 

Most Popular

Recent Comments