Latest news
महिला आरक्षण पर विशेष सत्र स्वागतयोग्य, कांग्रेसी प्रदर्शन ढोंगः महेंद्र भट्ट आपदा सुरक्षित उत्तराखण्ड के निर्माण में बड़ी पहल युवा राष्ट्रहित के लिए सदैव खड़े रहेंः डॉ. धन सिंह रावत प्रधानमंत्री आदर्श ग्राम योजना के तहत 14 ग्रामों के समग्र विकास पर जोर चारधाम यात्रा से खिलवाड़ पर सख्त कार्रवाई, भ्रामक वीडियो पर एफआईआर दर्ज टिहरी में नैल-कोटी कॉलोनी मार्ग पर वाहन दुर्घटना में आठ लोगों की मौत उपराष्ट्रपति ने एम्स ऋषिकेश के छठे दीक्षांत समारोह को संबोधित किया बदरीनाथ धाम के कपाट खुले, आस्था और उल्लास से गूंजा धाम मुख्यमंत्री धामी पहुंचे भारत के प्रथम सीमांत गांव माणा, विकास कार्यों का लिया जायजा मुख्यमंत्री धामी ने ग्राउंड जीरो पर उतरकर बद्रीनाथ धाम मास्टर प्लान की गहन समीक्षा की

[t4b-ticker]

Friday, April 24, 2026
Homeउत्तराखण्डवैक्सीन की दोनों डोज व आरटीपीसीआर नेगेटिव रिपोर्ट वालों को ही मतगणना स्थल...

वैक्सीन की दोनों डोज व आरटीपीसीआर नेगेटिव रिपोर्ट वालों को ही मतगणना स्थल पर प्रवेश

देहरादून: उत्तराखंड विधानसभा चुनाव मतगणना के लिए मौके पर केवल उन्हीं लोगों को प्रवेश दिया, जिन्होंने कोविड वैक्सीन की दोनों डोज लगवाई हैं या फिर उनके पास 48 घंटे पूर्व की आरटीपीसीआर नेगेटिव रिपोर्ट है। मुख्य निर्वाचन अधिकारी सौजन्या ने चुनाव आयोग के इन निर्देशों को सभी जिला निर्वाचन अधिकारियों के लिए भेजा है।

काउंटिंग आज सुबह आठ बजे से शुरू हो गई है| मतगणना में कोविड प्रोटोकॉल का पूरा ख्याल रखा गया है। इसके तहत पहले जहां एक कक्ष में 14 टेबल लगती थीं, वहीं अब सिर्फ सात टेबल ही लगाई गई हैं।

हरिद्वार के जिला निर्वाचन अधिकारी का कोविड का प्रभाव कम होने के चलते सात के बजाए 14 टेबल का प्रस्ताव आया था, जिसे चुनाव आयोग ने हरी झंडी दे दी थी । चुनाव आयोग ने यह भी प्रावधान किया है कि पोलिंग एजेंट से लेकर बाकी सभी मतगणना स्थल पर पहुंचने वाले कर्मचारियों के लिए कोविड वैक्सीन की दोनों डोज का प्रमाण होना जरूरी होगा या फिर उनके पास 48 घंटे पूर्व तक की आरटीपीसीआर नेगेटिव रिपोर्ट होनी जरूरी होगी।

RELATED ARTICLES
- Advertisment - 

Most Popular

Recent Comments