Latest news
अंतर्राष्ट्रीय शतरंज दिवस पर वैदिक ब्लिट्ज शतरंज प्रतियोगिता आयोजित पर्यटन मंत्री महाराज ने पवित्र बौख नाग धाम को पर्यटन स्थल घोषित किया चकराता में ‘विकसित भारत गारंटी फॉर रोजगार एवं आजीविका मिशन (ग्रामीण)’ कार्यक्रम का शुभारंभ आम महोत्सव में बोले मुख्यमंत्री धामी-किसान उत्तराखंड की सबसे बड़ी ताकत, हरिद्वार बनेगा विकास की नई पह... मुख्यमंत्री धामी से मिलीं अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पदक जीतने वाली उत्तराखंड की महिला मुक्केबाज, मुख्यमं... जल जीवन मिशन की अधूरी परियोजनाएं सर्वोच्च प्राथमिकता से पूरी होंः डीएम कांवड़ यात्रा के सुरक्षित, सुव्यवस्थित एवं सफल आयोजन के लिए सभी तैयारियां समय से पूर्ण करेंः मुख्यमंत... मुख्यमंत्री ने हरिद्वार गंगा कॉरिडोर के अंतर्गत 235 करोड़ रु की परियोजनाओं का किया भूमि पूजन एवं शिला... वन भूमि हस्तांतरण प्रकरणों का समय से करें निस्तारणः महाराज मुख्य सचिव ने उच्च शिक्षा विभाग की समीक्षा बैठक ली

[t4b-ticker]

Thursday, July 23, 2026
Homeउत्तराखण्डपीएम द्वारा शीतकालीन यात्रा की ब्रांडिंग उत्साहबर्धकः भट्ट

पीएम द्वारा शीतकालीन यात्रा की ब्रांडिंग उत्साहबर्धकः भट्ट

देहरादून। भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने राष्ट्रीय खेल के उद्घाटन अवसर पर पीएम मोदी द्वारा शीतकालीन यात्रा की ब्रांडिंग को उत्साहवर्धक बताया है। भट्ट ने कहा कि पीएम के सुझाव और अपील, देवभूमि में तीर्थाटन एवं पर्यटन से होने वाली आर्थिक को नई ऊंचाई पर लेकर जायेगी। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी हमेशा से उत्तराखंड से अगाध लगाव रखते आए हैं। यही वजह है कि 2014 से उनके नेतृत्व में प्रदेश में ऐतिहासिक विकास एवं लोककल्याणकारी कार्य हुए हैं। पहले से ही वह चार धामों समेत मानसखंड मंदिर श्रृंखला को लेकर अघोषित ब्रांड एंबेसडर की तरह काम कर रहे हैं। उनके देवभूमि के प्रति विचार और व्यवहार ने राज्य में तीर्थाटन और पर्यटन को नई ऊंचाई पर पहुंचाया है। लिहाजा एक बार पुनः मोदी जी का शीतकालीन यात्रा पर आने की इच्छा जाहिर करना देश दुनिया को बूस्ट अप करेगा। वे दुनिया के सबसे लोकप्रिय और विश्वसनीयता नेता हैं, उनकी बात को जनता अनुसरण करती है। ऐसे में उनका खिलाड़ी, युवाओं से शीतकालीन यात्रा में आने का सुझाव क्रांतिकारी कार्य करेगा।
पीएम मोदी के श्रीमुख से निकले, भगवान केदार के वचन कि देश को विकसित करने का संकल्प, हम सबको पूर्ण करना है। जिसमें प्रदेश की आर्थिकी के लिए पवित्र एवं पावन धामों की दर्शन यात्रा महत्वपूर्ण है। उन्होंने उम्मीद जताई कि प्रधानमंत्री के सुझाव से शीतकालीन यात्रा में रिकॉर्ड संख्या में लोग पहुंचेंगे। उनकी सलाह के अनुसार, हमारी सरकार चारधाम यात्रा के साथ आय के दूसरे स्रोतों पर भी फोकस करेंगे। उनकी इस ब्रांडिंग से शीतकालीन यात्रा को प्रोत्साहित किया जाएगा। इसके अलावा पीएम ने यूसीसी को भी ऐतिहासिक बताया और इसे भविष्य के लिए एक अच्छी शुरुआत बताया। भट्ट ने कहा कि पीएम के मार्गदर्शन मे राज्य मे अनेक विकास कार्य चल रहे हैं और सीएम धामी अपने कार्यों के बूते अब तक खुद को साबित करते रहे हैं। सीएम धामी के नेतृत्व मे राज्य तेजी से आगे बढ़ रहा है और उत्तराखंड देश का श्रेष्ठ राज्य बनने की दिशा मे अग्रसर है।

RELATED ARTICLES
- Advertisment - 

Most Popular

Recent Comments