Latest news
कुंभ मेला के लिए कुंभ क्षेत्र के पौराणिक स्थलों का किया जाएगा सौंदर्यीकरण केंद्र सरकार से उत्तराखंड को 264.50 करोड़ रुपये की विशेष सहायता स्वीकृत गंगोत्री धाम में डीएम ने लिया यात्रा व्यवस्थाओं का जायजा गैस आपूर्ति को लेकर उभरा संकट, कमर्शियल गैस सिलिंडरों की सामान्य आपूर्ति पर रोक सूबे के शत-प्रतिशत प्राथमिक विद्यालयों में बनेंगे बालिका शौचालयः डॉ. धन सिंह उत्तराखंड में ग्रामीणों से खरीदा गया 5 करोड़ 42 लाख रुपए का पिरूल पर्यटन मंत्री का भराड़ीसैण विधान सभा भवन परिसर में डेस्टिनेशन मैरिज का सुझाव गैरसैंण बजट सत्र के दूसरे दिन सदन में पास हुए 11 विधेयक सदन में गूंजा मानव-वन्य जीव संघर्ष का मुद्दा फीस जमा न होने पर स्कूल ने किया परीक्षा से बाधित; डीएम ने प्रोजेक्ट नंदा-सुंनदा से दी विदुषी की फीस

[t4b-ticker]

Wednesday, March 11, 2026
Homeउत्तराखण्डरिश्वतखोर कानूनगो को डीएम ने किया निलंबित, एसडीएम श्रीनगर करेंगे जांच

रिश्वतखोर कानूनगो को डीएम ने किया निलंबित, एसडीएम श्रीनगर करेंगे जांच

श्रीनगर। जमीन के सीमांकन के नाम पर 15 हजार की रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार हुआ कानूनगो निलंबित हो गया है। जिलाधिकारी पौड़ी डॉ आशीष चौहान ने कानूनगो का निलंबन आदेश जारी किया है। डीएम ने प्रकरण की विस्तृत जांच एसडीएम श्रीनगर को सौंपी है और जल्द रिपोर्ट दिए जाने के निर्देश दिए हैं।
तहसील पौड़ी के अगरोड़ा क्षेत्र के एक ग्रामीण ने विजिलेंस को एक शिकायत भेजी थी। शिकायत में उन्होंने बताया था कि उनके पैतृक गांव में पिता की सहखातेदारों के साथ भूमि दर्ज होनी थी। इसके लिए राजस्व विभाग को सीमांकन और आख्या तैयार करनी थी। जिसके लिए ग्रामीण ने क्षेत्र में तैनात राजस्व निरीक्षक (कानूनगो) से भूमि संबंधी कार्य किए जाने को लेकर बात की।
ग्रामीण का आरोप था कि कानूनगो लंबे समय तक इस कार्य को लटकाता रहा। जब उसे फिर से काम याद दिलाया गया तो उसने ग्रामीण से रिश्वत की मांग कर दी। कानूनगो ने रिश्वत दिए जाने के लिए ग्रामीण को पैडुल गांव बुलाया था। पीड़ित ग्रामीण ने इसकी शिकायत विजिलेंस से कर दी। विजिलेंस ने पूरी जांच के बाद घूसखोर कानूनगो को रंगे हाथ पकड़ने के लिए प्लानिंग की।
बीती 5 अक्टूबर को विजिलेंस की टीम ने कानूनगो को 15 हजार की रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार किया था। डीएम पौड़ी डॉ आशीष चौहान ने बताया कि अगरोड़ा क्षेत्र के कानूनगो कैलाश रवि को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है। उन्होंने बताया कि प्रकरण की विभागीय जांच एसडीएम श्रीनगर को सौंप कर, जल्द विस्तृत रिपोर्ट दिए जाने के निर्देश दिए गए हैं। डीएम आशीष चौहान ने बताया कि क्षेत्र में नए कानूनगो की तैनाती भी कर ली गई है।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments