Latest news
केंद्रीय मंत्री अमित शाह ने किया 1129.91 करोड़ रुपए की योजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास नूतन न्याय संहिता पर राज्य स्तरीय प्रदर्शनी का शुभारंभ केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह बोले, केदारनाथ से कन्याकुमारी तक बाहर होंगे घुसपैठिया चारधाम यात्रा के लिए सरकार पूरी तरह से तैयारः महाराज आयुष्मान के बेहतरी को प्रयासों में गंभीरता जरूरीः डा धन सिंह रावत गृहमंत्री के दौरे से पहले देहरादून प्रशासन अलर्ट, डीएम ने एसएसपी संग व्यवस्थाओं का किया निरीक्षण सारा की उच्चाधिकार प्राप्त समिति की बैठक आयोजित हाई पावर कमेटी ने 187.11 करोड़ की वार्षिक कार्ययोजना को दी मंजूरी महाराज ने नेपाल चुनाव में बालेंद्र शाह की प्रचंड जीत पर दी बधाई देहरादून में नगर निगम का पहला फूड कोर्ट डेस्टिनेशन अंतिम चरण में, जल्द होगा जनता को समर्पित

[t4b-ticker]

Saturday, March 7, 2026
Homeउत्तराखण्डबीकेटीसी अध्यक्ष अजेंद्र अजय ने सीएम से की भेंट, यात्रा व्यवस्थाओं को...

बीकेटीसी अध्यक्ष अजेंद्र अजय ने सीएम से की भेंट, यात्रा व्यवस्थाओं को लेकर की चर्चा

देहरादून। श्री बदरीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति (बीकेटीसी) के अध्यक्ष अजेंद्र अजय ने आज मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से भेंट कर यात्रा व्यवस्थाओं को लेकर चर्चा की। उन्होंने विगत दिनों कैबिनेट द्वारा बीकेटीसी की सेवा नियमावलियों को पारित किए जाने पर मुख्यमंत्री का आभार भी व्यक्त किया।
अयोध्या में आयोजित राम मंदिर के प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम में भाग लेकर लौटे अजेंद्र ने आज शाम मुख्यमंत्री आवास पर श्री धामी से भेंट की। उन्होंने मुख्यमंत्री को भगवान राम, माता सीता व लक्ष्मण की प्रतिमा भेंट की। इस दौरान अजेंद्र ने यात्रा  व्यवस्थाओं में सुधार के मद्देनजर बीकेटीसी से संबंधित शासन स्तर पर लंबित प्रकरणों के शीघ्र निस्तारण के लिए मुख्यमंत्री से अनुरोध किया। मुख्यमंत्री ने सभी प्रकरणों पर कार्रवाई का आश्वासन दिया।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments