Latest news
युवा आयोग की स्थापना से साकार होगी समृद्ध उत्तराखंड की संकल्पनाः भट्ट राष्ट्रीय राजमार्ग का बडा हिस्सा धंसने से ट्रक फंसा श्रमिकों के हितों को लेकर संवेदनशील सरकारः मंत्री मदन कौशिक चमोली में टनल हादसे में रेस्क्यू अभियान तेज मेडटेक कंपनी सनफॉक्स टेक्नोलॉजीज ने नए इनोवेशन हब का उ‌द्घाटन किया मुख्यमंत्री ने जीआईसी लाखनमंडी में क्षेत्रीय जनता की समस्याओं को सुना हवलदार पंकज की तलाश के लिए मुख्यमंत्री ने दिए प्रभावी निर्देश रिकॉर्ड सरकारी नौकरियों के बाद युवाओं के लिए कौशल और उद्यमिता पर जोर स्वतंत्रता दिवस पर मुख्य सचिव ने सुशासन, विकसित उत्तराखण्ड और हिमालय संरक्षण का लिया संकल्प आयुक्त कैंप कार्यालय में मंडलायुक्त आनंद स्वरूप ने किया ध्वजारोहण

[t4b-ticker]

Monday, August 17, 2026
Homeउत्तराखण्डभारतीय मानक ब्यूरो ने यूपीसीएल के अधिकारियों के लिए आयोजित किया जागरूकता...

भारतीय मानक ब्यूरो ने यूपीसीएल के अधिकारियों के लिए आयोजित किया जागरूकता कार्यक्रम

देहरादून। भारतीय मानक ब्यूरो द्वारा उत्तराखंड पावर कॉर्पोरेशन लिमिटेड के अधिकारियों के लिए उर्जा भवन, देहरादून में एक व्यापक जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। यह कार्यक्रम भारतीय मानकों और गुणवत्ता नियंत्रण आदेशों के बारे में जानकारी फैलाने पर केंद्रित था, जो ट्रांसमिशन और डिस्ट्रीब्यूशन नेटवर्क में भारतीय मानकों का पालन अनिवार्य करते हैं। इस जागरूकता कार्यक्रम का उद्देश्य यूपीसीएल अधिकारियों को उनके प्रोजेक्ट्स में भारतीय मानकों को शामिल करने के लिए आवश्यक ज्ञान और उपकरण प्रदान करना था, जिससे सार्वजनिक बुनियादी ढांचे की उच्च गुणवत्ता और सुरक्षा सुनिश्चित हो सके।
इस कार्यक्रम का आयोजन यूपीसीएल के प्रबंध निदेशक अनिल कुमार के मार्गदर्शन में किया गया और इसका उद्घाटन निदेशक वित्त कमल शर्मा, कार्यकारी निदेशक एचआर आर.जे. मलिक और निदेशक एवं प्रमुख, बीआईएस देहरादून सौरभ तिवारी द्वारा किया गया। बीआईएस से श्याम कुमार, संयुक्त निदेशक, सचिन चैधरी, उप निदेशक, नितीश जैन, उप निदेशक और सौरभ चैरसिया, सहायक निदेशक ने भाग लिया। यूपीसीएल से सुरिंदर सिंह कंवर, अधीक्षण अभियंता, जितेंद्र सिंह, उप मुख्य कार्मिक अधिकारी ने 50 से अधिक वरिष्ठ अधिकारियों के साथ-साथ 12 अधिकारियों ने वर्चुअली भाग लिया।
सौरभ तिवारी ने राज्य में बुनियादी ढांचे की परियोजनाओं की सुरक्षा, टिकाऊपन और गुणवत्ता सुनिश्चित करने के लिए भारतीय मानकों का पालन करने के महत्व पर जोर दिया। उन्होंने बताया कि बीआई विभिन्न क्षेत्रों में मानकीकरण और गुणवत्ता नियंत्रण को बढ़ावा देने के लिए इस तरह के कार्यक्रम आयोजित कर रहा है। सत्र के दौरान नितीश जैन और श्याम कुमार ने संबंधित भारतीय मानकों के बारे में विस्तृत जानकारी प्रस्तुत की। सचिन चैधरी ने बीआईएस के विभिन्न डिजिटल प्लेटफॉर्म्स, जैसे बीआईएस केयर ऐप, मानकों को डाउनलोड और उन पर टिप्पणी करने की प्रक्रिया के बारे में जानकारी दी। प्रतिभागियों को यूपीसीएल की दिन-प्रतिदिन की गतिविधियों से संबंधित हालिया गुणवत्ता नियंत्रण आदेशों के बारे में भी बताया गया। आर.जे. मलिक ने सभी संबंधितों को जागरूक करने के लिए बीआईएस प्रबंधन द्वारा उठाए गए कदमों की सराहना की। उन्होंने राज्य सरकार के अधिकारियों के लिए आयोजित किए जा रहे क्षमता निर्माण कार्यक्रमों की भी प्रशंसा की और नियमित रूप से न्च्ब्स् अधिकारियों को नामित करने का आश्वासन दिया। उन्होंने यूपीसीएल में मानकीकरण सेल बनाने की सहमति दी, ताकि सभी स्तरों पर मानकीकरण को बेहतर तरीके से अपनाया जा सके और मानकों के विकास में तकनीकी रूप से योगदान देने की यूपीसीएल की प्रतिबद्धता व्यक्त की। एक विशेष इंटरैक्टिव सत्र भी आयोजित किया गया, जिसमें प्रतिभागियों को अपने दैनिक कार्यों में भारतीय मानकों को लागू करने में आने वाली चुनौतियों पर चर्चा करने और स्पष्टीकरण प्राप्त करने का अवसर मिला। सभी प्रतिभागियों ने कार्यक्रम की सराहना की।

RELATED ARTICLES
- Advertisment - 

Most Popular

Recent Comments