Latest news
चारधाम यात्रा के लिए सरकार पूरी तरह से तैयारः महाराज आयुष्मान के बेहतरी को प्रयासों में गंभीरता जरूरीः डा धन सिंह रावत गृहमंत्री के दौरे से पहले देहरादून प्रशासन अलर्ट, डीएम ने एसएसपी संग व्यवस्थाओं का किया निरीक्षण सारा की उच्चाधिकार प्राप्त समिति की बैठक आयोजित हाई पावर कमेटी ने 187.11 करोड़ की वार्षिक कार्ययोजना को दी मंजूरी महाराज ने नेपाल चुनाव में बालेंद्र शाह की प्रचंड जीत पर दी बधाई देहरादून में नगर निगम का पहला फूड कोर्ट डेस्टिनेशन अंतिम चरण में, जल्द होगा जनता को समर्पित टिहरी झील बनेगी विश्व में पर्यटन-खेल का प्रमुख केंद्रः सीएम 17 लाख से अधिक लाभार्थियों ने उठाया आयुष्मान योजना का लाभः डॉ. धन सिंह डीएम देहरादून सविन बंसल ने राज्य के आंगनबाड़ी केंद्रों पर राशन आपूर्तिकर्ता सेंट्रल गोदाम रुड़की में क...

[t4b-ticker]

Saturday, March 7, 2026
Homeउत्तराखण्डकैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने किया श्री देव सुमन नगर मंडल की...

कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने किया श्री देव सुमन नगर मंडल की बूथ समिति की बैठक में प्रतिभाग

देहरादून: कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने रविवार को श्री देव सुमन नगर मंडल की बूथ समिति की बूथ संख्या 74, 75, 76, 86 और 87 की बैठक में प्रतिभाग किया।

इस अवसर पर मंत्री गणेश जोशी ने अपने संबोधन में कहा कि वैश्विक पटल पर प्रधानमंत्री मोदी ने देश का नाम रोशन किया है। मंत्री ने कहा कि आज से नौ वर्ष पहले हम विश्व की दसवी बडी अर्थव्यवस्था थे और आज हम वैश्विक स्तर पर पाचवे पायदान पर हैं। उन्होंने कहा कि जहां पहले की सरकारों ने पोलियो का टीका बनाने में 40 वर्ष लगाए, वही मोदी सरकार ने कोविड के दौरान एक नया कीर्तिमान स्थापित किया।

मंत्री ने कहा दिल्ली-देहरादून के बीच की दूरी कम हुई है और वन्दे भारत एक्सप्रेस चलाकर पीएम मोदी ने उत्तराखंड को  सौग़ात दी है। उन्होंने कहा घर घर नल से जल के तहत 11 करोड़ परिवारों कनेक्शन दिये हैं। जन-धन खातो के माध्यम से देश के ग़रीब तपके को अत्यधिक लाभ हुआ। कहा चाहे दिल्ली की सरकार हो या प्रदेश की धामी सरकार हो केंद्र और राज्य सरकार जनता को समर्पित है।

उन्होंने धर्मांत्ररण क़ानून के लिए मुख्यमंत्री धामी का आभार जताया। इस दौरान मंत्री ने कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों से केंद्र एवं राज्य सरकारों की योजनाओं को जन – जन तक पहुंचाने का आह्वान भी किया।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments