Latest news
पं. गोविंद बल्लभ पंत के आदर्शों को आत्मसात कर जनसेवा के दायित्वों का ईमानदारी से निर्वहन करेंः डीएम सैनिक जीवन भर सैनिक ही रहता है,वो पूर्व और भूतपूर्व नही होताः धामी भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष की मां अष्टभुजा मंदिर में की पूजा-अर्चना युवा शक्ति के सामर्थ्य से बनेगा विकसित उत्तराखंडः मुख्यमंत्री धामी भारतरत्न पं. गोविन्द बल्लभ पन्त को उनकी जयंती पर ऊर्जा भवन में याद किया गया डिजिटल डिवाइड डेटा ने देहरादून में एआई और रोबोटिक्स ग्लोबल कैपेबिलिटी सेंटर खोला सीएम ने हल्द्वानी स्थित शहीद स्मारक पहुंचकर अमर शहीदों को किया नमन नशा मुक्ति अभियान का शुभांरभ, 30 सितंबर तक चलेगा नशामुक्ति का विशेष शपथ अभियान 12 सितंबर को लगेगी राष्ट्रीय लोक अदालत, समझौते से होगा मामलों का त्वरित निस्तारण ठोस अपशिष्ट प्रबंधन को मिलेगी नई गतिः डॉ. धकाते

[t4b-ticker]

Saturday, September 12, 2026
Homeउत्तराखण्डसड़क हादसें में कार चालक की मौत

सड़क हादसें में कार चालक की मौत

देहरादून: चंबा-मसूरी मोटर मार्ग पर जड़पानी के पास एक कार सड़क से 200 मीटर गहरी खाई में जा गिरी। कार चालक को ज्यादा चोटें आने से उसने मौके पर ही दम तोड़ दिया। अन्य तीन घायलों को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र चंबा में प्राथमिक उपचार देने के बाद एम्स ऋषिकेश रेफर किया गया है।

शनिवार को एक कार चंबा से धनोल्टी की तरफ जा रही थी , इस दौरान जड़ीपानी के पास एक ट्रक को ओवर टेक करते समय वह सामने से आ रही मैक्स से भिड़ गए। जिससे पर्यटकों की कार 200 मीटर गहरी खाई में गिर गई। इस दौरान मैक्स में बैठे चालक और उसकी पत्नी भी गंभीर रूप से घायल हो गए।

दुर्घटना होते ही स्थानीय लोगों ने राहत एवं बचाव कार्य शुरू करते हुए पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को खाई से निकाल कर चंबा प्राथमिक स्वास्थ केंद्र पहुंचाया। वहां डाक्टर ने कार चालक तुषार पांडेय (29) निवासी पालक दिल्ली को मृत घोषित कर दिया।

गंभीर रूप से घायल टूरिस्ट बृजकिशोर (32) पुत्र कप्तान ङ्क्षसह निवासी महिपालपुर दिल्ली, बंटी (28) अनिल मिश्रा निवासी बदरपुर दिल्ली, विकास बिष्ट (28) पुत्र आनंद सिंह निवासी राजनगर गाजियाबाद यूपी और मैक्स चालक किशोरी लाल (42) पुत्र ज्योति मिस्त्री निवासी नगुधार कुटियाल गांव टिहरी और मैक्स चालक की पत्नी लक्ष्मी देवी (36) को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र चंबा में भर्ती कराया गया।घायलों की स्थिति ज्यादा गंभीर होने पर प्राथमिक उपचार के बाद सभी घायलों को एम्स ऋषिकेश रेफर किया गया है।

चंबा थानाध्यक्ष एलपीएस बुटोला ने बताया कि स्थानीय लोगों के मुताबिक ट्रक ओवरटेक करने के दौरान यह हादसा हुआ। तीन घायलों को एम्स रेफर किया गया है। मैक्स सवार घायल खतरे से बाहर बताए गए हैं।

RELATED ARTICLES
- Advertisment - 

Most Popular

Recent Comments