Latest news
पं. गोविंद बल्लभ पंत के आदर्शों को आत्मसात कर जनसेवा के दायित्वों का ईमानदारी से निर्वहन करेंः डीएम सैनिक जीवन भर सैनिक ही रहता है,वो पूर्व और भूतपूर्व नही होताः धामी भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष की मां अष्टभुजा मंदिर में की पूजा-अर्चना युवा शक्ति के सामर्थ्य से बनेगा विकसित उत्तराखंडः मुख्यमंत्री धामी भारतरत्न पं. गोविन्द बल्लभ पन्त को उनकी जयंती पर ऊर्जा भवन में याद किया गया डिजिटल डिवाइड डेटा ने देहरादून में एआई और रोबोटिक्स ग्लोबल कैपेबिलिटी सेंटर खोला सीएम ने हल्द्वानी स्थित शहीद स्मारक पहुंचकर अमर शहीदों को किया नमन नशा मुक्ति अभियान का शुभांरभ, 30 सितंबर तक चलेगा नशामुक्ति का विशेष शपथ अभियान 12 सितंबर को लगेगी राष्ट्रीय लोक अदालत, समझौते से होगा मामलों का त्वरित निस्तारण ठोस अपशिष्ट प्रबंधन को मिलेगी नई गतिः डॉ. धकाते

[t4b-ticker]

Saturday, September 12, 2026
Homeउत्तराखण्डसीएम के जन्मदिवस पर 102 रक्तवीरो ने किया केयर नर्सिंग कालेज में...

सीएम के जन्मदिवस पर 102 रक्तवीरो ने किया केयर नर्सिंग कालेज में रक्तदान

-रोटरी क्लब कनखल व केयर कालेज द्वारा रक्तदान शिविर आयोजित

हरिद्वार: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के जन्मदिवस के अवसर पर रोटरी क्लब कनखल व केयर कॉलेज ऑफ नर्सिंग ने संयुक्त रूप से स्वैच्छिक रक्तदान शिविर का आयोजन किया। इस दौरान रोटरी क्लब कनखल के सदस्य परिवारों व बड़ी संख्या में नर्सिंग के छात्र-छात्राओं ने रक्तदान किया। शिविर में 131 लोगों ने पंजीकरण कराया, जबकि 102 लोग रक्तदान किया। रक्तदान शिविर का शुभारंभ मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ.मनीष दत्त व समापन भेल रानीपुर विधायक आदेश चैहान ने किया।

इस अवसर पर भेल रानीपुर विधायक आदेश चैहान ने केयर कॉलेज व रोटरी क्लब कनखल द्वारा किए जा रहे इस सहरानीय कार्य की प्रशंसा करते हुए कहा की प्रदेश के मुख्यमंत्री के जन्म दिवस को सामाजिक सहभागिता व समाज के प्रति समर्पण संकल्प दिवस के रूप में मनाया जा रहा है। इस पावन दिवस पर समाजसेवा को समर्पित रोटरी क्लब कनखल व केयर कालेज ऑफ नर्सिंग द्वारा कालेज परिसर में ही स्वेच्छिक रक्तदान शिविर का आयोजन कर अपने संकल्प को साकार किया है।

मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. मनीष  दत्त ने नर्सिंग के छात्र-छात्राओं का रक्तदान के प्रति उत्साह देखकर कहा कि आज की पीढ़ी जागरूक है। जागरूकता ही समाज को आगे बढाने में कारगर साबित होती है। एक भी व्यक्ति रक्त की कमी से न मरें, इसी संकल्प के साथ आज की युवा पीढ़ी बढ़चढ़ कर रक्तदान कर रही है। सीएमओ ने केयर कालेज व रोटरी क्लब कनखल का भी धन्यवाद व्यक्त किया।

इस मौके पर रोटरी क्लब कनखल के अध्यक्ष व केयर कालेज के एमडी राजकुमार शर्मा ने कहा की दोनों ही संस्थाएं समाजसेवा को समर्पित है। जब जब समाज को जरूरत पड़ेगी तब तब केयर कालेज व रोटरी क्लब समाज के लिए समाज के साथ खडे रहेंगे। उन्होंने कहा कि डेंगू के कारण इस समय रक्त की बहुत कमी हो रही है। इस कमी को पूरी करने के ऐसे रक्तदान शिविर बहुत कारगर साबित होंगे।आरोग्यम हॉस्पिटल ब्लड बैंक की टीम में डॉ. कामरान मलिक,अनुराग सक्सेना,सुमित, अमित धीमान,शिवानी त्यागी,अजय आदि शामिल थे जिन्होंने रक्तदान शिविर सम्पन्न कराया।

इस मौके पर रोटरी क्लब कनखल के सचिव प्रदीप तोमर, रोटेरियन आशीष सप्रा,अनिल केसरवानी,प्रदीप अग्रवाल,मनोज सुबुद्धि, पुलकित गर्ग, राजीव अरोड़ा, पंकज सचदेवा, सचिन बटला, अक्षय अग्रवाल, सरिता अग्रवाल, केयर कालेज की डायरेक्टर प्रीतशिखा शर्मा, प्राचार्य शुभांगिनी शर्मा,नेहा शर्मा,अनिल बॉबी, नीतीश शर्मा,ज्योति मिश्रा,आशीष,विनीता शर्मा,बीना, आकांक्षा, शिवानी गिरी,कनिका, मुस्कान,रश्मि,भावना,प्रियांशु आदि उपस्थित रहे व रक्तदान किया।।

RELATED ARTICLES
- Advertisment - 

Most Popular

Recent Comments