Latest news
23 अक्टूबर से उत्तराखण्ड में फिर मौसम के करवट लेने के आसार देहरादून में पहली बार नए और भव्य परिसर में होगा विरासत महोत्सव पुलिस स्मृति दिवस पर सीएम धामी ने की कई घोषणाएं, 1600 पदों को जल्द भरने का ऐलान स्वच्छ सर्वेक्षण अभियान के तह्त शहर में चला विशेष सफाई अभियान, 40 टन कूड़ा उठाया गया राजीव गांधी नवोदय विद्यालयों का होगा संपूर्ण कायाकल्प केदारनाथ धाम के कपाट 11 नवंबर को होंगे बंद मुख्यमंत्री ने शारदीय नवरात्रि की महानवमी पर किया हवन एवं कन्या पूजन सिमोग में दशहरा पर्व समारोह में शामिल हुए संस्कृति मंत्री महाराज पांच वर्षों में 35 हजार से अधिक युवाओं को सरकारी नौकरियां प्रदान की गईंः सीएम मुख्यमंत्री बन्नू बिरादरी द्वारा परेड ग्राउंड देहरादून में आयोजित दशहरा महोत्सव में हुए शामिल

[t4b-ticker]

Thursday, October 22, 2026
Homeअपराधइस्टाग्राम पर चाइल्ड पोर्नोग्राफी वीडियो शेयर करने पर मुकदमा दर्ज

इस्टाग्राम पर चाइल्ड पोर्नोग्राफी वीडियो शेयर करने पर मुकदमा दर्ज

देहरादून: इस्टाग्राम पर चाइल्ड पोर्नोग्राफी वीडियों शेयर करने के मामले में पुलिस ने आरोपी के किलाफ़ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी। मामले के मुताबिक जाखन निवासी एक व्यक्ति द्वारा इंस्टाग्राम पर चाइल्ड पोर्नोग्राफी, वीडियो शेयर किया गया था, जिसकी जांच थाना राजपुर को सौंपी गई थीI पुलिस की जांच में तथ्य सही पाए जाने के बाद आरोपी व्यक्ती पर सम्बंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।

राजपुर थाने में तैनात दरोगा राकेश चैधरी ने जानकारी देते हुए बताया कि 25 जनवरी को उनको एक प्रार्थना पत्र की जांच सौपी गई थी। जांच के दौरान यह बात सामने आयी कि गृह मंत्रालय भारत सरकार द्वारा संचालित नेशनल साइबर क्राईम रिपोर्टिंग पोर्टल के अन्तर्गत टिप लाईन के माध्यम से इंस्टाग्राम पर चाइल्ड पोर्नोग्राफी, वीडियो शेयर किया गया था, जिसकी आईपी डिटेल सम्बन्धी आईएसपी से प्राप्त की गयीI जिसमें मोबाइल नम्बर जो जयराम मौर्य पुत्र रामकिशोर मौर्य निवासी बापूनगर जाखन देहरादून के नाम पर हैI जो कि शुरुआती जांच में सही पाया गया है।

उन्होंने आगे बताया कि यह प्रकरण आईटी एक्ट की धारा 67(बी) की गंभीरता को दर्शाता हैI जिसमें विवेचना होना अति आवश्यक है। प्रकरण में सम्बन्धित वीडियो डिटेल को एक सीडी राइटेक्स, सीटीकृआर रिकोर्टडेबल 700 एमबी में कापी किया गया है जो साईबर थाना पुलिस स्टेशन द्वारा 65बी साक्ष्य अधिनियम 1872 के तहत प्रमाणित कर प्रमाण पत्र सहित दिया गया है जोकि संलग्न है। मामले के तहत पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments