Latest news
अंतर्राष्ट्रीय शतरंज दिवस पर वैदिक ब्लिट्ज शतरंज प्रतियोगिता आयोजित पर्यटन मंत्री महाराज ने पवित्र बौख नाग धाम को पर्यटन स्थल घोषित किया चकराता में ‘विकसित भारत गारंटी फॉर रोजगार एवं आजीविका मिशन (ग्रामीण)’ कार्यक्रम का शुभारंभ आम महोत्सव में बोले मुख्यमंत्री धामी-किसान उत्तराखंड की सबसे बड़ी ताकत, हरिद्वार बनेगा विकास की नई पह... मुख्यमंत्री धामी से मिलीं अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पदक जीतने वाली उत्तराखंड की महिला मुक्केबाज, मुख्यमं... जल जीवन मिशन की अधूरी परियोजनाएं सर्वोच्च प्राथमिकता से पूरी होंः डीएम कांवड़ यात्रा के सुरक्षित, सुव्यवस्थित एवं सफल आयोजन के लिए सभी तैयारियां समय से पूर्ण करेंः मुख्यमंत... मुख्यमंत्री ने हरिद्वार गंगा कॉरिडोर के अंतर्गत 235 करोड़ रु की परियोजनाओं का किया भूमि पूजन एवं शिला... वन भूमि हस्तांतरण प्रकरणों का समय से करें निस्तारणः महाराज मुख्य सचिव ने उच्च शिक्षा विभाग की समीक्षा बैठक ली

[t4b-ticker]

Thursday, July 23, 2026
Homeराष्ट्रीयमावेशी तस्करी मामले में गिरफ्तार टीएमसी नेता अनुब्रत मंडल के करीबियों पर...

मावेशी तस्करी मामले में गिरफ्तार टीएमसी नेता अनुब्रत मंडल के करीबियों पर सीबीआई ने कसा शिकंजा

देहरादून: मावेशी तस्करी कांड में गिरफ्तार तृणमूल कांग्रेस के बाहुबली नेता व बीरभूम जिला अध्यक्ष अनुब्रत मंडल के करीबी तीन लोगों के घरों पर बुधवार की सुबह से ही सीबीआइ की टीम छापेमारी कर रही है।

जिसको लेकर केंद्रीय जांच एजेंसी अनुब्रत के चार्टर्ड अकाउंटेंट (सीए) मनीष कोठारी के घर पर भी पहुंची है। यही नहीं मंडल के कुछ और करीबी भी सीबीआइ के निशाने पर हैं।

सीबीआइ के अधिकारी बोलपुर इलाके में छापेमारी अभियान चला रहे हैं। इनमें अनुब्रत के करीबी तृणमूल पार्षद विश्वज्योति बन बनर्जी के घर भी सीबीआइ अधिकारी पहुंचे हैं। उन्हें हिरासत में लिए जाने की भी खबर है। हालांकि सीबीआइ की ओर से अभी इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है।

बताया जाता है कि विश्वज्योति तृणमूल नेता के विभिन्न कार्यों को देखते थे। उन्हें अनुब्रत के घर पर भी अक्सर देखा जाता था। विश्वज्योति इसी बार पार्षद चुने गए हैं।

सीबीआइ पार्षद के घर के अलावा अनुब्रत के करीबी एक अन्य व्यक्ति सुदीप राय के घर भी गई है। जानकारी के मुताबिक बताया जा रहा हाउ कि सुदीप राय बोलपुर नगर पालिका के कर्मचारी हैं।

RELATED ARTICLES
- Advertisment - 

Most Popular

Recent Comments