Latest news
देहरादून में अवैध निर्माणों के खिलाफ एमडीडीए का सख्त रुख गढ़ी कैंट में आयोजित “हिमालय की गूँज” मिलिट्री बैंड सिम्फनी में राज्यपाल ने किया प्रतिभाग उत्तराखण्ड ग्रामीण बैंक की कॉफी टेबल बुक का राज्यपाल ने किया विमोचन उत्तराखंड पुलिस के नवनियुक्त आरक्षियों को केंद्रीय गृह मंत्री ने प्रदान किए नियुक्ति पत्र यूजीसी के प्रस्तावित काले कानून को वापस लेने की मांग को लेकर ब्राह्मण समाज महासंघ ने दिया ज्ञापन केंद्रीय मंत्री अमित शाह ने किया 1129.91 करोड़ रुपए की योजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास नूतन न्याय संहिता पर राज्य स्तरीय प्रदर्शनी का शुभारंभ केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह बोले, केदारनाथ से कन्याकुमारी तक बाहर होंगे घुसपैठिया चारधाम यात्रा के लिए सरकार पूरी तरह से तैयारः महाराज आयुष्मान के बेहतरी को प्रयासों में गंभीरता जरूरीः डा धन सिंह रावत

[t4b-ticker]

Sunday, March 8, 2026
Homeराजनीतिसीबीआई ‘तोते हैं, तोते का क्या”: राष्ट्रीय जनता दल

सीबीआई ‘तोते हैं, तोते का क्या”: राष्ट्रीय जनता दल

देहरादून: लालू यादव से जुड़े 17 ठिकानों पर सीबीआई की छापेमारी के बाद सियासत तेज हो गई है| इस छापेमारी के बाद से जहां राजद के कार्यकर्ता सड़क पर उतर आए हैं वहीं भाजपा सरकार बार बार उनपर निशाना साध रही है| राष्ट्रीय जनता दल ने कहा कि सीबीआई ‘तोते हैं, तोते का क्या”| जिसके बाद आरजेडी के ट्विटर हैंडल से सिलसिलेवार ट्वीट किए गए हैं

रेलवे नौकरी घोटाले में सीबीआई द्वारा राजद अध्यक्ष लालू प्रसाद यादव, पत्नी राबड़ी देवी और उनकी बेटी मीसा भारती के खिलाफ नए मामले दर्ज करने के बाद, राष्ट्रीय जनता दल सड़क पर उतर आई है। राष्ट्रीय जनता दल ने ट्वीट करते हुए लिखा कि ”तोते हैं, तोते का क्या”। इसके बाद आरजेडी के ट्विटर हैंडल से सिलसिलेवार ट्वीट किए गए हैं। 

एक अन्य ट्वीट में लिखा गया है कि तथाकथित रेलवे से सम्बंधित घोटाले में अनगिनत बार छापामारी हुई है और मिला कुछ नहीं। 2004-09 तक लालू प्रसाद रेल मंत्री थे। आज 13 साल बाद भी अगर सीबीआई को छापा मारना पड़ रहा तो आप अंदाजा लगा सकते हैं कितने घटिया स्तर की जांच एजेंसी है सीबीआई। लालू परिवार झुकने और डरने वाला नहीं है।

जिस लालू यादव ने रेलवे को 90,000 करोड़ का मुनाफा दिया, जिस लालू ने लाखों युवाओं के लिए रेलवे में भर्ती निकाली, कुलियों को स्थाई किया, उस लालू पर 15 साल बाद छापा मरवाया जा रहा है। वहीं जिस संघ व मोदी-शाह ने रेलवे को बेच दिया, स्टेशन बेच दिए, 72000 पदों को डकार गए वो ईमानदार बन रहे है।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments