Latest news
उत्तराखण्ड में एसआईआर की शुरुआत, राज्यपाल, मुख्यमंत्री ने भरे गणना फार्म सेतु आयोग के सीईओ ने राज्य के दीर्घकालिक आर्थिक विकास एवं रोजगार सृजन से संबंधित विषयों पर की चर्चा समाधान दिवस में डीएम ने सुनीं 194 जन शिकायतें, समयबद्ध निस्तारण के दिए सख्त निर्देश कूड़ा प्रबंधन व्यवस्था पर नगर आयुक्त ने कसी नकेल विकसित भारत-2047 के संकल्प को पूरा करने में सबका सहयोग जरूरीः मुख्यमंत्री प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में सच हो रहा विकसित भारत का संकल्पः सीएम मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने सीएम धामी को सौंपा गणना फॉर्म सीएम ने जौनसार बावर लोक सांस्कृतिक महोत्सव एवं क्रीड़ा समारोह में प्रतिभाग किया नंदा देवी बायोमॉनिटरिंग एक्सपीडिशन हिमालयी जैव विविधता संरक्षण की दिशा में महत्वपूर्ण पहलः उनियाल न्याय व्यवस्था को अधिक समावेशी, सुलभ और सुदृढ़ बनाने में ‘‘जूडिशियम 2.0’’ महत्वपूर्ण पहलः मुख्यमंत्री

[t4b-ticker]

Tuesday, June 9, 2026
Homeउत्तराखण्डचंपावत उपचुनाव को लेकर चुनाव आयोग की तैयारियां पूरी, पार्टियों ने कसी...

चंपावत उपचुनाव को लेकर चुनाव आयोग की तैयारियां पूरी, पार्टियों ने कसी कमर

देहरादून: 31 मई को चंपावत उपचुनाव की तिथि तय की गई है। यह चुनाव काफी पहलुओं से अहम माना जा रहा है I चुनाव आयोग ने चंपावत उपचुनाव के लिए पूरी तैयारी कर ली है। 31 मई को उपचुनाव की तिथि तय हुई है। मुख्य निर्वाचन अधिकारी सौजन्या ने बताया कि चुनाव की तैयारियां पूरी हो चुकी हैं। केंद्रीय ऑब्जर्वर उत्तराखंड पहुंच चुके हैं। सभी बूथों के लिए वीवीपैट वाली ईवीएम की व्यवस्था की गई है।

उपचुनाव को लेकर सभी पार्टियों ने कमर कस ली है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की पत्नी गीता धामी ने बनबसा के एसटी बहुल बमनपुरी गांव में ग्रामीणों से संवाद किया। उन्होंने क्षेत्र के विकास का आश्वासन देते हुए सीएम के पक्ष में मतदान करने की अपील की। पूर्व विधायक कैलाश गहतोड़ी, पूर्व जिलाध्यक्ष हेमा जोशी सहित कई नेताओं ने कहा कि मुख्यमंत्री धामी के क्षेत्र का प्रतिनिधित्व करने से इलाके के विकास में तेजी आएगी। प्रधान भावना नेगी सहित ग्रामीणों ने अतिथियों का स्वागत किया। 

भाजपा के तीन वरिष्ठ मंत्रियों ने पार्टी प्रत्याशी और मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के पक्ष में संपर्क किया। तल्लादेश में कैबिनेट मंत्री डॉ. धन सिंह रावत, मैदानी क्षेत्र में गणेश जोशी और चंपावत में चंदन राम दास के नेतृत्व में चुनाव प्रचार हुआ। यहां खर्ककार्की में शक्ति केंद्र जिला पंचायत अध्यक्ष ज्योति राय की अध्यक्षता और बाराकोट की प्रमुख विनीता फर्त्याल के संचालन में हुए कार्यक्रम में कैबिनेट मंत्री चंदनराम दास की मौजूदगी में 12 से अधिक सेवानिवृत्त अधिकारी-कर्मचारी भाजपा में शामिल हुए।

टनकपुर (चंपावत) में कांग्रेस ने गुरुवार को ताकत झोंक दी। प्रदेश अध्यक्ष करन माहरा ने बैठक ले कार्यकर्ताओं में जोश भरा। कहा कि भाजपा सरकार ने महंगाई और बेरोजगारी से लोगों का जीना मुश्किल कर दिया है। माहरा ने कहा कि पूर्व जिलाध्यक्ष निर्मला गहतोड़ी को टिकट देकर पार्टी ने महिला सशक्तिकरण को बढ़ावा दिया है।

बाद में सांसद प्रदीप टम्टा, हल्द्वानी के विधायक सुमित ह्दयेश, पूर्व विधायक हेमेश खर्कवाल, कांग्रेस जिलाध्यक्ष पूरन सिंह कठायत, पूर्व उप प्रमुख सुशीला बोहरा सहित कई वरिष्ठ नेताओं ने पार्टी प्रत्याशी के लिए प्रचार किया। इस मौके पर विमला महरा, अलका ढेक, देवकी फर्त्याल, विमला पुजारी, पुष्पा देवी, रश्मि बगौली, प्रकाश माहरा, सोनम बोहरा आदि मौजूद थे। वहीं चंपावत क्षेत्र में महिला कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष ज्योति रौतेला ने प्रचार किया I

RELATED ARTICLES
- Advertisment - 

Most Popular

Recent Comments