Latest news
डॉ. निशंक के दिल्ली आवास पर दिग्गजों का मंथन उत्तराखंड में नवाचार आधारित शिक्षा मॉडल के विकास पर फोकस आयुष मंत्री मदन कौशिक ने राष्ट्रीय आयुष मिशन की समीक्षा की कांट्रेक्टर वेलफेयर एसोसिएशन ने मुख्यमंत्री से मुलाकात के लिए सचिव से लगाई गुहार -मुख्यमंत्री ने किया उत्तराखंड भवन एवं सन्निर्माण कर्मकार कल्याण बोर्ड की कई योजनाओं का शुभारंभ मुख्य सचिव ने समन्वित, प्रभावी एवं समयबद्ध आपातकालीन प्रतिक्रिया प्रणाली स्थापित किए जाने के निर्देश... चकराता में केंद्रीय संचार ब्यूरो का तीन दिवसीय एकीकृत संचार एवं आउटरीच कार्यक्रम संपन्न ‘रन फॉर कारगिल हीरोज’, शौर्य दिवस के अवसर पर कारगिल वीरों को दी जाएगी श्रद्धांजलि अंतर्राष्ट्रीय शतरंज दिवस पर वैदिक ब्लिट्ज शतरंज प्रतियोगिता आयोजित पर्यटन मंत्री महाराज ने पवित्र बौख नाग धाम को पर्यटन स्थल घोषित किया

[t4b-ticker]

Friday, July 24, 2026
Homeराजनीतिपूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत ने पार्टी के प्रचार के लिए उठाई जिम्मेदारी

पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत ने पार्टी के प्रचार के लिए उठाई जिम्मेदारी

देहरादून: पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत ने कहा कि हममें से हर व्यक्ति को कुछ कामों को अपने हाथ में लेना चाहिए। राष्ट्रीय अध्यक्ष सोनिया गांधी से मुलाकात के बाद पूर्व सीएम रावत ने बताया कि अब दो कामों को वह अपने  हाथ में लेना चाहते हैं। 

पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत ने कहा कि उदयपुर में आयोजित कार्यक्रम में पार्टी की राष्ट्रीय अध्यक्ष सोनिया गांधी ने दिल को छू लेने वाली अहम बात कही। उन्होंने कहा कि आप में से बहुत सारे लोगों को कांग्रेस पार्टी ने बहुत कुछ दिया है। अब समय है कि आप पार्टी के लिए कुछ करें।

पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा कि हममें से हर व्यक्ति को कुछ कामों को अपने हाथ में लेना चाहिए। साधन खर्च करने वाले कामों को भी लेना चाहिए और कुछ ऐसे कामों को भी लेना चाहिए, जिसमें साधन कम खर्च हो रहे हों, मगर कांग्रेस बन रही हो। उन्होंने कहा कि वह दो काम अपने हाथ में लेना चाहते हैं। पहला, हर हफ्ते एक ऐसे कांग्रेस परिवार में जाऊंगा जो परंपरागत रूप से कांग्रेस परिवार है।

मगर इस समय कांग्रेस की गतिविधियों से जुड़ा हुआ नहीं है। दूसरा, दो ऐसे परिवारों में जाऊंगा जो परिवार गरीब हैं और उनमें से एक परिवार यदि दलित है तो और अधिक अच्छा है। पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा कि वह उन परिवारों तक पहुंचकर उनके साथ अपने को जोड़ेंगे। वह कैसे उन परिवारों की मदद कर सकते हैं इससे अपने आप को जोड़ेंगे। उन्होंने कहा कि यह काम बहुत कम है जो वह पार्टी के लिए करेंगे I

RELATED ARTICLES
- Advertisment - 

Most Popular

Recent Comments