Latest news
23 अक्टूबर से उत्तराखण्ड में फिर मौसम के करवट लेने के आसार देहरादून में पहली बार नए और भव्य परिसर में होगा विरासत महोत्सव पुलिस स्मृति दिवस पर सीएम धामी ने की कई घोषणाएं, 1600 पदों को जल्द भरने का ऐलान स्वच्छ सर्वेक्षण अभियान के तह्त शहर में चला विशेष सफाई अभियान, 40 टन कूड़ा उठाया गया राजीव गांधी नवोदय विद्यालयों का होगा संपूर्ण कायाकल्प केदारनाथ धाम के कपाट 11 नवंबर को होंगे बंद मुख्यमंत्री ने शारदीय नवरात्रि की महानवमी पर किया हवन एवं कन्या पूजन सिमोग में दशहरा पर्व समारोह में शामिल हुए संस्कृति मंत्री महाराज पांच वर्षों में 35 हजार से अधिक युवाओं को सरकारी नौकरियां प्रदान की गईंः सीएम मुख्यमंत्री बन्नू बिरादरी द्वारा परेड ग्राउंड देहरादून में आयोजित दशहरा महोत्सव में हुए शामिल

[t4b-ticker]

Thursday, October 22, 2026
Homeउत्तराखण्डउत्तराखंड में युवाओं का आक्रोश, विधानसभा में हुई नियुक्तियों सहित पेपर लीक...

उत्तराखंड में युवाओं का आक्रोश, विधानसभा में हुई नियुक्तियों सहित पेपर लीक मामले में की सीबीआई जांच की मांग

देहरादून: यूकेएसएसएससी पेपर लीक और विधानसभा में हुई नियुक्तियों को लेकर युवाओं ने सीबीआई जांच की मांग की हैं|जिसको लेकर प्रदेश के युवा ने नई टिहरी में बुराड़ी से लेकर कलेक्ट्रेट तक रैली निकालकर प्रदर्शन किया। साथ ही सरकार से दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने की मांग की है।

युवाओं ने मुख्यमंत्री धामी को एक ज्ञापन भेजा। जिसमे चमोली में यूकेएसएसएससी और विधानसभा के साथ विभिन्न विभागों में बैक डोर से हुई भर्तियों पर सीबीआई जांच की मांग की हैं| जिसके बाद चमोली मुख्यालय में छात्रों और बेरोजगार युवाओं ने सैकड़ों की संख्या में एक विशाल रैली निकाली।

छात्रों ने कहा कि भले ही उत्तराखंड सरकार अपनी पीठ थपथपा रही हो लेकिन एसटीएफ उत्तराखंड उन भ्रष्टाचारियों तक नहीं पहुंच पाएगी जो मूल रूप से इस पूरे खेल को खेल रहे हैं। अगर प्रदेश सरकार उत्तराखंड में युवाओं के भविष्य को लेकर गंभीर होती तो भर्तियों में  इतनी गड़बड़ियां नहीं होती।

उन्होंने कहा कि सीबीआई जांच नहीं होने पर प्रदेश भर के युवा सड़कों पर उतर कर उग्र आंदोलन करेंगे।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments