Latest news
चारधाम यात्रा के लिए सरकार पूरी तरह से तैयारः महाराज आयुष्मान के बेहतरी को प्रयासों में गंभीरता जरूरीः डा धन सिंह रावत गृहमंत्री के दौरे से पहले देहरादून प्रशासन अलर्ट, डीएम ने एसएसपी संग व्यवस्थाओं का किया निरीक्षण सारा की उच्चाधिकार प्राप्त समिति की बैठक आयोजित हाई पावर कमेटी ने 187.11 करोड़ की वार्षिक कार्ययोजना को दी मंजूरी महाराज ने नेपाल चुनाव में बालेंद्र शाह की प्रचंड जीत पर दी बधाई देहरादून में नगर निगम का पहला फूड कोर्ट डेस्टिनेशन अंतिम चरण में, जल्द होगा जनता को समर्पित टिहरी झील बनेगी विश्व में पर्यटन-खेल का प्रमुख केंद्रः सीएम 17 लाख से अधिक लाभार्थियों ने उठाया आयुष्मान योजना का लाभः डॉ. धन सिंह डीएम देहरादून सविन बंसल ने राज्य के आंगनबाड़ी केंद्रों पर राशन आपूर्तिकर्ता सेंट्रल गोदाम रुड़की में क...

[t4b-ticker]

Saturday, March 7, 2026
Homeअपराधचिदंबरम के बेटे के घर पर सीबीआई ने मारी रेड, मनी लाड्रिंग...

चिदंबरम के बेटे के घर पर सीबीआई ने मारी रेड, मनी लाड्रिंग मामले में हुई छापेमारी

देहरादून: पूर्व केंद्रीय मंत्री पी चिदंबरम के बेटे कार्तिक के घर पर सीबीआई ने मनी लाड्रिंग मामले में छापेमारी की है। दिल्‍ली और मुंबई के अलावा तमिलनाडु के सिवागंगई और चेन्‍नई स्थित आवास पर भी ये छापेमारी की गयी है। जिसके बाद चिदंबरम ने ट्वीट कर सीबीआई टीम की टाइमिंग पर सवाल उठाया|

सीबीआई ने मंगलवार को पूर्व केंद्रीय मंत्री पी चिंदबरम के बेटे कार्ति के घर पर छापेमारी की है। ये छापेमारी उनके दिल्‍ली और मुंबई के अलावा तमिलनाडु के सिवागंगई और चेन्‍नई स्थित आवास पर भी की है। सीबीआई ने ये छापेमारी मनी लाड्रिंग मामले पर की है।

इस छापेमारी के बाद चिदंबरम ने ट्वीट कर बताया कि आज सुबह उनके आवास पर छापेमारी हुई है। इस दौरान टीम ने उन्‍हें एक पेपर भी दिखाया जिसमें उनका नाम बतौर आरोपी शामिल नहीं था। इस छापेमारी के दौरान टीम को कुछ नहीं मिला। उन्‍होंने छापेमारी करने आई टीम की टाइमिंग पर भी सवाल उठाया और लिखा कि इसका टाइमिंग भी काफी दिलचस्‍प था।  

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments