Latest news
नंदा देवी बायोमॉनिटरिंग एक्सपीडिशन हिमालयी जैव विविधता संरक्षण की दिशा में महत्वपूर्ण पहलः उनियाल न्याय व्यवस्था को अधिक समावेशी, सुलभ और सुदृढ़ बनाने में ‘‘जूडिशियम 2.0’’ महत्वपूर्ण पहलः मुख्यमंत्री देहरादून की 30 होनहार बेटियों को मिला नई उड़ान का अवसर एसआईआर की शुरुआत, सोमवार से मतदाताओं को बीएलओ घर-घर बांटेंगे गणना फार्म कृषि मंत्री गणेश जोशी ने किसानों से वैज्ञानिक एवं प्राकृतिक खेती अपनाने का किया आह्वान नरेंद्रनगर पालिका चुनाव का प्रचार थमा, मंत्री सुबोध उनियाल ने भाजपा सभासद प्रत्याशियों के समर्थन में... अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के सफल आयोजन को तैयारियां तेज स्मार्ट सिटी परियोजनाओं की प्रगति, हैंडओवर की स्थिति एवं संचालन-अनुरक्षण कार्यों की डीएम ने की समीक्... उत्तरांचल प्रेस क्लब के स्वास्थ्य शिविर में 142 पत्रकारों ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण उत्तराखण्ड में बीएलओ को मिलेगा एक माह के मोबाइल रिचार्ज का भुगतान

[t4b-ticker]

Monday, June 8, 2026
Homeउत्तराखण्डसीडीओ ने 1098 चाइल्ड हेल्पलाइन नम्बर का प्रचार-प्रसार करने के निर्देश दिए

सीडीओ ने 1098 चाइल्ड हेल्पलाइन नम्बर का प्रचार-प्रसार करने के निर्देश दिए

देहरादून। जिलाधिकारी के निर्देशों के क्रम में मुख्य विकास अधिकारी झरना कमठान ने ऋषिपर्णा सभागार कलेक्टेªट में जिला बाल संरक्षण ईकाई (डी.सी.डबल्यू.पी.सी.) एवं बाल कल्याण समिति (सी.डबल्यू.सी.) की बैठक ली। मुख्य विकास अधिकारी कहा कि भिक्षावृत्ति, बालश्रम, बाल विवाह आदि प्रकरणों की शिकायत चाईल्ड हेल्पलाईन नम्बर 1098 पर की जा सकती है। उन्होंने अधिकारियों केा निर्देश दिए कि 1098 चाईल्ड हेल्पलाईन नम्बर का प्रचार-प्रसार करने के निर्देश दिए ताकि यदि किसी के आसपास ऐसे प्रकरण हो तो वे लोग इस पर शिकायत कर सकें।  
बैठक में मुख्य विकास अधिकारी ने निर्देश दिए कि बालश्रम से मुक्त कराए बच्चों को शिक्षा से जोड़ा जाए। उन्होंने बालआश्रय गृहों में रह रहे बच्चों की नियमित स्वास्थ्य जांच एवं भोजन की सैम्पलिंग करवाने के निर्देश दिए। उन्हांने बालआश्रय गृह के स्टॉफ को प्रशिक्षित करने पुलिस वेरिफिकेशन के उपरान्त ही स्टॉफ रखने के निर्देश दिए। बाल आश्रय ग्रह में रह रहे बच्चों नियमित कांउसिलंग के साथ ही संस्थाओं की मॉनिटिरिंग भी की जाए। उन्होंने निर्देश दिए कि बच्चों की रूचि के अनुसार कैरियर कांउसिलिंग कराई जाए। उन्होंने ग्रामीण क्षेत्रों में ग्राम स्तर तथा शहरी क्षेत्रों में नगर निगम, नगर निकायों को वार्डस्तर पर समिति बाल संरक्षण सिमिति का गठन करने के निर्देश जिला पंचायतीराज अधिकारी एवं नगर निगम एवं नगर निकाय के अधिकारियों को दिए। साथ ही निर्देशित किया कि वित्तीय सहायक अनटाइड अनुदान का 5 प्रतिशत् बच्चों के कल्याण और सुरक्षा में व्यय  करते हुए प्रगति रिपोर्ट प्रस्तुत करेंगे। उन्होंने सभी बच्चों के आधार कार्ड, आयुष्मान कार्ड बनाने के निर्देश साथ निर्देशित किया सभी बच्चों को शिक्षा से जोड़ा जाए। बाल आश्रय गृहों एवं नारी निकेतन में नियमित नजदीकी सीएचसी, पीएचसी के चिकित्सकों से स्वास्थ्य जांच करवाई जाए तथा महिला तथा बच्चों को स्वास्थ्य कांउसिलंग भी करवाई जाए। बैठक में जिला प्रोबेशन अधिकारी मीना बिष्ट, पुलिस क्षेत्राधिकारी नगर नीरज सेमवाल, सहायक आयुक्त नगर निगम एस.पी जोशी, डॉ राजीव दीक्षित, सहायक श्रमआयुक्त के.के गुप्ता, जिला कार्यक्रम अधिकारी बाल विकास जितेन्द्र कुमार, सीडब्लूसी से प्रीति थपलियाल, पूजा शर्मा, डी.एस चैहान, समर्पण सोसायटी से गीता ममगांई, ज्योति, प्रभारी जिला पंयायतीराज अधिकारी, शिक्षा सहित सम्बन्धित विभागों के अधिकारी उपस्थित रहें।

RELATED ARTICLES
- Advertisment - 

Most Popular

Recent Comments