Latest news
युवा शक्ति ही विकसित भारत की सबसे बड़ी परिवर्तनकारी शक्तिः मुख्यमंत्री मुख्यमंत्री ने प्रदान की विभिन्न विकास योजनाओं के लिए 97 करोड़ की वित्तीय स्वीकृति आवारा पशुओं पर डीएम सख्त, सर्वे कर पोर्टल पर अपलोड होगा पूरा डेटा डीएम ने राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ ईवीएम वेयरहाउस का किया निरीक्षण नदियों में कूड़ा डालने वालों पर होगी एफआईआर की कार्रवाई स्वास्थ्य महानिदेशक ने समयबद्ध कार्य-निस्तारण एवं जवाबदेही सुनिश्चित करने के दिए निर्देश गो हत्यारों और नशा तस्करों के घरों पर चला बुलडोजर लोक भवन में राज्यपाल ने शिक्षकों को शैलेश मटियानी राज्य शैक्षिक पुरस्कार से किया सम्मानित श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर पुलिस लाइन देहरादून में आयोजित कार्यक्रम में मुख्यमंत्री धामी ने किया प्रतिभ... राज्यपाल ने शिक्षक दिवस पर प्रदेशवासियों को दी शुभकामनाएं

[t4b-ticker]

Sunday, September 6, 2026
Homeउत्तराखण्डएनसीपी के राष्ट्रीय प्रवक्ता धीरज शर्मा का दून में कार्यकर्ताओं ने किया...

एनसीपी के राष्ट्रीय प्रवक्ता धीरज शर्मा का दून में कार्यकर्ताओं ने किया स्वागत

देहरादून। राष्ट्रवादी युवक कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष व राष्ट्रीय सचिव सौरभ आहूजा ने बताया कि एनसीपी के राष्ट्रीय प्रवक्ता व यूथ सेल के राष्ट्रीय अध्यक्ष धीरज शर्मा केदारनाथ व यमुनोत्री की यात्रा कर राजधानी देहरादून पहुंचे। नेहरू कॉलोनी स्थित कार्यालय में उनका जोरदार स्वागत हुआ व प्रेस वार्ता कर उन्होंने भाजपा को आड़े हाथ लिया। उन्होंने कहा कि देश के 5 राज्यों में आगामी विधानसभा चुनाओं में भाजपा औंधे मुंह गिरेगी। उन्होंने कहा कि भाजपा ने खरीद फरोख्त कर एनसीपी व दूसरी पार्टियों को तोड़ने का कार्य करा है जो कि इन्हे आगामी चुनाव में भुगतने को तैयार रहना होगा।  देश में बेरोजगारी व महंगाई भाजपा की केंद्र व राज्य सरकारें पूर्ण रूप से फेल हुई हैं।
उन्होंने उत्तराखंड में यमुनोत्री धाम में करोड़ों का बजट पास होने के बावजूद विकास कार्य ना होने पर चिंता व्यक्त की व कहा की ये देवभूमि का दुर्भाग्य है कि भाजपा ने उत्तराखंड राज्य को सिर्फ लूटने का कार्य करा है, पूर्ण बहुमत की सरकार होने के बावजूद बेरोजगार युवाओं से छलावा व भ्रष्टाचार चरम पर होना दुखद है। आगे कहा कि जल्द ही उत्तराखंड में संगठन को मजबूत करा जायेगा और तीसरे विकल्प को तलाश रहे राज्य की जनता को एनसीपी पूरा करेगी। जिस प्रकार एनसीपी सुप्रीमो शरद पवार ने महाराष्ट्र में युवाओं व किसानो के बीच कार्य करा है उसी प्रकार उत्तराखंड राज्य में भी एनसीपी जन सेवा कर आगामी चुनाओँ में प्रतिभाग करेगी। प्रेस वार्ता में कई कार्यकर्ता मौजूद रहे।

RELATED ARTICLES
- Advertisment - 

Most Popular

Recent Comments