Latest news
अंतर्राष्ट्रीय शतरंज दिवस पर वैदिक ब्लिट्ज शतरंज प्रतियोगिता आयोजित पर्यटन मंत्री महाराज ने पवित्र बौख नाग धाम को पर्यटन स्थल घोषित किया चकराता में ‘विकसित भारत गारंटी फॉर रोजगार एवं आजीविका मिशन (ग्रामीण)’ कार्यक्रम का शुभारंभ आम महोत्सव में बोले मुख्यमंत्री धामी-किसान उत्तराखंड की सबसे बड़ी ताकत, हरिद्वार बनेगा विकास की नई पह... मुख्यमंत्री धामी से मिलीं अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पदक जीतने वाली उत्तराखंड की महिला मुक्केबाज, मुख्यमं... जल जीवन मिशन की अधूरी परियोजनाएं सर्वोच्च प्राथमिकता से पूरी होंः डीएम कांवड़ यात्रा के सुरक्षित, सुव्यवस्थित एवं सफल आयोजन के लिए सभी तैयारियां समय से पूर्ण करेंः मुख्यमंत... मुख्यमंत्री ने हरिद्वार गंगा कॉरिडोर के अंतर्गत 235 करोड़ रु की परियोजनाओं का किया भूमि पूजन एवं शिला... वन भूमि हस्तांतरण प्रकरणों का समय से करें निस्तारणः महाराज मुख्य सचिव ने उच्च शिक्षा विभाग की समीक्षा बैठक ली

[t4b-ticker]

Thursday, July 23, 2026
Homeउत्तराखण्डसीडीओ ने उत्तरा एम्पोरियम एवं आईटीडीए ग्रोथ सेन्टर ऋषिकेश का भ्रमण किया

सीडीओ ने उत्तरा एम्पोरियम एवं आईटीडीए ग्रोथ सेन्टर ऋषिकेश का भ्रमण किया

देहरादून। मुख्य विकास अधिकारी अभिनव शाह ने विकासखण्ड डोईवाला के अन्तर्गत स्थापित उत्तरा एम्पोरियम एवं आई०टी०डी०ए० ग्रोथ सेन्टर ऋषिकेश का भ्रमण किया। मुख्य विकास अधिकारी ने जनपद देहरादून के अन्तर्गत एन०आर०एल०एम० एवं अन्य रेखीय विभागों द्वारा संचालित उत्तरा एम्पोरियम एवं ग्रोथ सेन्टर का निरीक्षण किया गया जिसमें की उत्तरा एम्पोरियम रानीपोखरी, आई०टी०डी०ए० ग्रोथ सेन्टर ऋषिकेश का भ्रमण एवं निरीक्षण किया गया।
उत्तरा एम्पोरियम मुख्य विकास अधिकारी द्वारा निरीक्षण के दौरान सी०एल०एफ० की महिलाओं से वार्ता की गयी जिसमें कि उत्तरा एम्पोरियम में रखे गये उत्पादों के विपणन, उत्पादों की लेबलिंग व ब्राडिंग व विपणन में आ रही समस्याओं पर चर्चा की गयी तथा उनके विविध समाधान / सुझाव मांगे गये तथा उत्तरा एम्पोरियम में रखे उत्पादों की भी प्रशंसा की व परियोजना निदेशक जिला ग्राम्य विकास अभिकरण को अन्य विभागों के साथ समन्वय स्थापित करने को कहा। आई०टी०डी०ए० ग्रोथ सेन्टर ऋषिकेश के निरीक्षण के दौरान मुख्य विकास अधिकारी के द्वारा ग्रोथ सेन्टर में स्थापित प्रैक्टिकल लैब का निरीक्षण किया तथा खण्ड विकास अधिकारी डाईवाला को निर्देशित करते हुये कहा कि विकासखण्ड डोईवाला के अंतर्गत राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन के द्वारा गठित स्वयं सहायता समूहों के महिलाओं के पात्र युवाओं को निःशुल्क प्रशिक्षण प्राप्त करने हेतु अधिक से अधिक नामांकन करना सुनिश्चित करें। मुख्य विकास अधिकारी ने परियोजना निदेशक, जिला ग्राम्य विकास अभिकरण को निर्देशित किया गया है कि देहरादून में एक अन्य प्रशिक्षण केन्द्र/ग्रोथ सेन्टर का स्थान चिन्हित किया जाये। निरीक्षण के दौरान विक्रम सिंह, परियोजना निदेशक, जिला ग्राम्य विकास अभिकरण, अपर्णा बहुगुणा, जिला मिशन प्रबंधक, डे०-एन०आर०एल०एम० एवं सोनम गुप्ता, खण्ड विकास अधिकारी, डोईवाला उपस्थित रहे।

RELATED ARTICLES
- Advertisment - 

Most Popular

Recent Comments