Latest news
नंदा देवी बायोमॉनिटरिंग एक्सपीडिशन हिमालयी जैव विविधता संरक्षण की दिशा में महत्वपूर्ण पहलः उनियाल न्याय व्यवस्था को अधिक समावेशी, सुलभ और सुदृढ़ बनाने में ‘‘जूडिशियम 2.0’’ महत्वपूर्ण पहलः मुख्यमंत्री देहरादून की 30 होनहार बेटियों को मिला नई उड़ान का अवसर एसआईआर की शुरुआत, सोमवार से मतदाताओं को बीएलओ घर-घर बांटेंगे गणना फार्म कृषि मंत्री गणेश जोशी ने किसानों से वैज्ञानिक एवं प्राकृतिक खेती अपनाने का किया आह्वान नरेंद्रनगर पालिका चुनाव का प्रचार थमा, मंत्री सुबोध उनियाल ने भाजपा सभासद प्रत्याशियों के समर्थन में... अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के सफल आयोजन को तैयारियां तेज स्मार्ट सिटी परियोजनाओं की प्रगति, हैंडओवर की स्थिति एवं संचालन-अनुरक्षण कार्यों की डीएम ने की समीक्... उत्तरांचल प्रेस क्लब के स्वास्थ्य शिविर में 142 पत्रकारों ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण उत्तराखण्ड में बीएलओ को मिलेगा एक माह के मोबाइल रिचार्ज का भुगतान

[t4b-ticker]

Monday, June 8, 2026
Homeउत्तराखण्डसीएम हेल्पलाइन 1905 पर लंबित शिकायतों का तेजी से करें निस्तारण

सीएम हेल्पलाइन 1905 पर लंबित शिकायतों का तेजी से करें निस्तारण

देहरादून। मसूरी देहरादून विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष बंशीधर तिवारी ने गुरुवार को सीएम हेल्पलाइन 1905 सहित प्राधिकरण की विभिन्न परियोजनाओं की समीक्षा कर अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश जारी किए। प्राधिकरण सभागार में आयोजित समीक्षा बैठक में उपाध्यक्ष ने सीएम हेल्पलाइन 1905 की समीक्षा करते हुए इसकी प्रगति पर संतोष प्रकट किया। हालांकि, उपाध्यक्ष ने 1905 की लंबित शिकायतों पर अधिकारियों को तेजी से कार्रवाई के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि इन प्रकरणों में संबंधित लोगों से दूरभाष पर बात की जाए और अब तक कि प्रगति के बारे में उन्हें अवगत कराएं।
उपाध्यक्ष ने इस दौरान आढ़त बाजार परियोजना के साथ ही आईएसबीटी में चल रहे कार्यों की भी समीक्षा की। उन्होंने निर्देश दिए कि समूचे आईएसबीटी परिसर में सीसीटीवी कैमरे लगाए जाएं। साथ ही पहाड़ी शैली में फसाड के कार्य करने के भी उनके द्वारा निर्देश दिए गए। इसके अलावा परिसर में बेहतर साफ सफाई व्यवस्था के भी निर्देश दिए। उपाध्यक्ष ने विकासनगर के शाहपुर, कल्याणपुर में लैंड बैंक की तर्ज पर अन्य स्थानों पर भी लैंड बैंक बनाने के निर्देश दिए। समीक्षा बैठक में उपाध्यक्ष द्वारा मानचित्रों के निस्तारण की प्रगति पर भी संतोष प्रकट किया गया।
उपाध्यक्ष ने इस दौरान अवैध निर्माण व अवैध प्लाटिंग पर कार्रवाई के निर्देश दिए। गौरतलब है कि प्राधिकरण में चार्ज संभालने के बाद उनके द्वारा अवैध निर्माण व अवैध प्लाटिंग को लेकर लगातार सख्ती बरती जा रही है। बीते दिनों त्योहारी सीजन के चलते उस कार्य की गति थोड़ी धीमी हुई है। ऐसे में प्राधिकरण महोदय द्वारा इस मामले में पुनः सभी सेक्टरों के अभियंताओं को तेजी लाने के निर्देश दिए गए। उन्होंने सेक्टर वार शमन का टारगेट फिक्स करने के भी निर्देश दिए। एमडीडीए उपाध्यक्ष बंशीधर तिवारी आज प्राधिकरण की विभिन्न परियोजनाओं के साथ ही सीएम हेल्पलाइन की समीक्षा बैठक कर अधिकारियों को जरूरी निर्देश निर्गत किये गए हैं। अवैध निर्माणों को लेकर किसी भी तरह की शिथिलता नहीं बरती जाएगी। इस हेतु अभियंताओं को विशेष निर्देश दिए हैं।

RELATED ARTICLES
- Advertisment - 

Most Popular

Recent Comments