Latest news
युवा शक्ति ही विकसित भारत की सबसे बड़ी परिवर्तनकारी शक्तिः मुख्यमंत्री मुख्यमंत्री ने प्रदान की विभिन्न विकास योजनाओं के लिए 97 करोड़ की वित्तीय स्वीकृति आवारा पशुओं पर डीएम सख्त, सर्वे कर पोर्टल पर अपलोड होगा पूरा डेटा डीएम ने राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ ईवीएम वेयरहाउस का किया निरीक्षण नदियों में कूड़ा डालने वालों पर होगी एफआईआर की कार्रवाई स्वास्थ्य महानिदेशक ने समयबद्ध कार्य-निस्तारण एवं जवाबदेही सुनिश्चित करने के दिए निर्देश गो हत्यारों और नशा तस्करों के घरों पर चला बुलडोजर लोक भवन में राज्यपाल ने शिक्षकों को शैलेश मटियानी राज्य शैक्षिक पुरस्कार से किया सम्मानित श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर पुलिस लाइन देहरादून में आयोजित कार्यक्रम में मुख्यमंत्री धामी ने किया प्रतिभ... राज्यपाल ने शिक्षक दिवस पर प्रदेशवासियों को दी शुभकामनाएं

[t4b-ticker]

Sunday, September 6, 2026
Homeराजनीतिदिल्ली में केंद्रीय चुनाव समिति (सीईसी) की बैठक आज, हो सकती है...

दिल्ली में केंद्रीय चुनाव समिति (सीईसी) की बैठक आज, हो सकती है प्रत्याशियों की पहली सूची घोषित

देहरादून : आगामी उत्तराखंड विधानसभा चुनाव के लिए कांग्रेस जल्द ही प्रत्यासियों के नाम घोषित कर सकती है I गुरुवार शाम यानी आज दिल्ली में केंद्रीय चुनाव समिति (सीईसी) की बैठक होगी। जिसके बाद प्रत्याशियों की पहली सूची घोषित हो सकती है। जानकारी के अनुसार सीईसी की बैठक में पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत की सीट पर भी निर्णय हो सकता है। अभी तक डीडीहाट, रामनगर से हरीश रावत के चुनाव लड़ने की चर्चा हो रही है। लेकिन सीईसी की बैठक के बाद ही पता चलेगा कि किस सीट से उन्हें चुनाव लड़ने का मौका मिलेगा I

बता दे कि प्रदेश में कांग्रेस के 70 टिकटों पर सीईसी को निर्णय लेना है। जिनमे तकरीबन 45 सीटों पर आम सहमति बन चुकी है। जबकि शेष सीटों पर पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत, प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल और नेता प्रतिपक्ष प्रीतम सिंह टिकट के दावेदारों के संबंध में लिखित ब्योरा स्क्रीनिंग कमेटी को सौंप चुके हैं I वही स्क्रीनिंग कमेटी प्रत्याशियों के पैनल को सीईसी को सौंप चुकी है। जानकारी के अनुसार टिकट जारी करने से पहले पार्टी पूर्व मंत्री हरक सिंह की वापसी पर फैसला ले सकती है।

RELATED ARTICLES
- Advertisment - 

Most Popular

Recent Comments