Latest news
युवा शक्ति ही विकसित भारत की सबसे बड़ी परिवर्तनकारी शक्तिः मुख्यमंत्री मुख्यमंत्री ने प्रदान की विभिन्न विकास योजनाओं के लिए 97 करोड़ की वित्तीय स्वीकृति आवारा पशुओं पर डीएम सख्त, सर्वे कर पोर्टल पर अपलोड होगा पूरा डेटा डीएम ने राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ ईवीएम वेयरहाउस का किया निरीक्षण नदियों में कूड़ा डालने वालों पर होगी एफआईआर की कार्रवाई स्वास्थ्य महानिदेशक ने समयबद्ध कार्य-निस्तारण एवं जवाबदेही सुनिश्चित करने के दिए निर्देश गो हत्यारों और नशा तस्करों के घरों पर चला बुलडोजर लोक भवन में राज्यपाल ने शिक्षकों को शैलेश मटियानी राज्य शैक्षिक पुरस्कार से किया सम्मानित श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर पुलिस लाइन देहरादून में आयोजित कार्यक्रम में मुख्यमंत्री धामी ने किया प्रतिभ... राज्यपाल ने शिक्षक दिवस पर प्रदेशवासियों को दी शुभकामनाएं

[t4b-ticker]

Sunday, September 6, 2026
Homeहादसाचंबा हादसाः देर रात एक और शव बरामद, पांच लोग जिंदा दफन

चंबा हादसाः देर रात एक और शव बरामद, पांच लोग जिंदा दफन

 नई टिहरी: सोमवार को चंबा टैक्सी स्टैंड के ऊपर हुए भूस्खलन के बाद देर रात एसडीआरएफ ने मलबे से एक और शव बरामद किया है। इस हादसे में एक चार महीने के बच्चे समेत पांच लोगों की जान चली गई। जिसे लेकर पूरे इलाके में शोक की लहर है। पांचों मृतकों के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।

मिली जानकारी के अनुसार चार लोगों पूनम खंडूरी (30), चार माह का बेटा सारवील और बहन सरस्वती देवी (45) पत्नी विनोद प्रसाद रतूड़ी निवासी ग्राम रिंडोल, प्रकाश (30) पुत्र फूलदास निवासी ग्राम नवागर, सारज्यूला चंबा के शव प्रशासन ने सोमवार शाम को ही बरामद कर लिए थे। एक और शव रात करीब साढ़े 12 बजे बरामद हुआ।

मृतक की शिनाख्त सोहन सिंह रावत(34) वर्ष पुत्र रुकुम सिंह निवासी बेरगणी गांव थौलधार ब्लॉक के रूप में हुई है। सोहन सिंह एक ऑनलाइन कंपनी में डिलीवरी बॉय का काम करता था। प्रशासन की टीम ने देर रात तक भूस्खलन वाले स्थान से मलबा हटाने का काम जारी रखा। सुबह तक पूरी तरह से मलबा हटाने के बाद चंबा नई टिहरी मोटर मार्ग पर यातायात बहाल कर दिया है।

पहाड़ी से आए सैकड़ों टन मलबे में दो कार, एक स्कूटी और बाइक दब गईं। वहां पर बना सार्वजनिक शौचालय भी जमींदोज हो गया। मलबे को साफ करने के लिए छह जेसीबी मशीन, डोजर लगाए गए हैं। भूस्खलन को देखते हुए प्रशासन ने सुरक्षा की दृष्टि से थाना के पास के चार घरों को खाली कर परिवारों को दूसरी जगह शिफ्ट किया है।

RELATED ARTICLES
- Advertisment - 

Most Popular

Recent Comments