Latest news
23 अक्टूबर से उत्तराखण्ड में फिर मौसम के करवट लेने के आसार देहरादून में पहली बार नए और भव्य परिसर में होगा विरासत महोत्सव पुलिस स्मृति दिवस पर सीएम धामी ने की कई घोषणाएं, 1600 पदों को जल्द भरने का ऐलान स्वच्छ सर्वेक्षण अभियान के तह्त शहर में चला विशेष सफाई अभियान, 40 टन कूड़ा उठाया गया राजीव गांधी नवोदय विद्यालयों का होगा संपूर्ण कायाकल्प केदारनाथ धाम के कपाट 11 नवंबर को होंगे बंद मुख्यमंत्री ने शारदीय नवरात्रि की महानवमी पर किया हवन एवं कन्या पूजन सिमोग में दशहरा पर्व समारोह में शामिल हुए संस्कृति मंत्री महाराज पांच वर्षों में 35 हजार से अधिक युवाओं को सरकारी नौकरियां प्रदान की गईंः सीएम मुख्यमंत्री बन्नू बिरादरी द्वारा परेड ग्राउंड देहरादून में आयोजित दशहरा महोत्सव में हुए शामिल

[t4b-ticker]

Thursday, October 22, 2026
Homeराष्ट्रीयमौसम का बदला मिजाज, उत्तर भारत के कई राज्यों में ऑरेंज अलर्ट...

मौसम का बदला मिजाज, उत्तर भारत के कई राज्यों में ऑरेंज अलर्ट जारी

देहरादून: देश में मौसम का मिजाज अचानक बदल गया है। उत्तर भारत के कई राज्यों में आज सोमवार को तेज आंधी के साथ बारिश का अलर्ट जारी कर दिया हैं। राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में तेज आंधी और बारिश के चलते कई जगह पेड़ उखड़ कर गिर गए तो हवा की रफ्तार ने आवाजाही में बाधा डाल दी हैं।

मौसम विभाग ने अगले 24 घंटे के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। इसके साथ ही अगले दो दिन तक यूपी, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, पंजाब, हरियाणा व झारखंड में आंधी, बारिश, ओले व बिजली गिरने की संभावना व्यक्त की है।

मौसम में अचानक बदलाव का कारण वेस्टर्न डिस्टर्ब माना जा रहा है। स्काईमेट वेदर के मुताबिक पश्चिमी विक्षोभ उत्तरी पाकिस्तान और इससे सटे जम्मू-कश्मीर के हिस्से पर बना हुआ है। एक चक्रवाती हवाओं का क्षेत्र पूर्वोत्तर राजस्थान और आसपास के इलाकों पर बना हुआ है। एक ट्रफ रेखा पूर्वोत्तर राजस्थान से पूर्वी असम, बिहार, उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल होते हुए मेघालय तक फैली हुई है। रायलसीमा के ऊपर एक चक्रवाती हवाओं का क्षेत्र बना हुआ है।

देश के कुछ राज्यों में असम, कर्नाटक, केरल, मेघालय और मणिपुर में भारी बारिश के कारण जगह-जगह जल जमाव हो गया है। लोगों का घर से बाहर निकलना मुश्किल हो रहा है। केरल और कर्नाटक में अरब सागर की ओर से चलने वाली तेज चक्रवाती हवाओं के कारण मूसलाधार बारिश हो रही है।

आईएमडी ने बताया कि दक्षिण-पश्चिमी मानसून के अगले सप्ताह की शुरुआत में केरल पहुंचने की उम्मीद है। विभाग के अनुसार अरुणाचल प्रदेश, असम-मेघालय, नगालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा में अगले दो दिनों के दौरान हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments