Latest news
महिला आरक्षण पर विशेष सत्र स्वागतयोग्य, कांग्रेसी प्रदर्शन ढोंगः महेंद्र भट्ट आपदा सुरक्षित उत्तराखण्ड के निर्माण में बड़ी पहल युवा राष्ट्रहित के लिए सदैव खड़े रहेंः डॉ. धन सिंह रावत प्रधानमंत्री आदर्श ग्राम योजना के तहत 14 ग्रामों के समग्र विकास पर जोर चारधाम यात्रा से खिलवाड़ पर सख्त कार्रवाई, भ्रामक वीडियो पर एफआईआर दर्ज टिहरी में नैल-कोटी कॉलोनी मार्ग पर वाहन दुर्घटना में आठ लोगों की मौत उपराष्ट्रपति ने एम्स ऋषिकेश के छठे दीक्षांत समारोह को संबोधित किया बदरीनाथ धाम के कपाट खुले, आस्था और उल्लास से गूंजा धाम मुख्यमंत्री धामी पहुंचे भारत के प्रथम सीमांत गांव माणा, विकास कार्यों का लिया जायजा मुख्यमंत्री धामी ने ग्राउंड जीरो पर उतरकर बद्रीनाथ धाम मास्टर प्लान की गहन समीक्षा की

[t4b-ticker]

Friday, April 24, 2026
Homeउत्तराखण्डछठवीं से लेकर 11वीं तक की गृह परीक्षाओं में बदलाव

छठवीं से लेकर 11वीं तक की गृह परीक्षाओं में बदलाव

देहरादून : उत्तराखंड बोर्ड से संबंधित स्कूलों में छठवीं से लेकर 11वीं तक की गृह परीक्षाओं की तिथि में बदलाव किया गया है अब गृह परीक्षाएं 14 मार्च से 25 मार्च के बीच होंगी। सभी जिलों में गृह परीक्षाएं एक ही तिथि पर आयोजित की जाएंगी। ऊधमसिंह नगर जिले में शिक्षा विभाग ने प्री बोर्ड की तिथि दो दिन आगे बढ़ाते हुए 28 फरवरी कर दी है। पहले प्री बोर्ड और गृह परीक्षा की तिथि एक साथ 26 फरवरी घोषित की गई थी, लेकिन शिक्षा निदेशालय के नए आदेश के बाद परीक्षा तिथि बदल दी गई है। परीक्षा की तैयारी को लेकर सभी विकासखंडों के बीईओ और उप शिक्षा अधिकारियों को निर्देश दे दिए गए हैं।

निदेशालय की ओर से इस आदेश की प्रति मिल चुकी है। उन्होंने बताया कि ऊधमसिंह नगर जिले में 10वीं और 12वीं की प्री बोर्ड परीक्षा भी गृह परीक्षा के साथ ही 26 फरवरी से आयोजित होनी थी। अब प्री बोर्ड परीक्षा की तिथि भी बढ़ाकर 28 फरवरी कर दी है। उन्होंने बताया कि ऊधमसिंह नगर जिले में इस वर्ष उत्तराखंड बोर्ड की परीक्षा के लिए 38 हजार 861 छात्र-छात्राएं पंजीकृत हैं। गृह और प्रीबोर्ड परीक्षाओं की तैयारियां पूरी करने के लिए जिले के सभी बीईओ और उप शिक्षा अधिकारियों को निर्देश दिए जा रहे हैं। 

RELATED ARTICLES
- Advertisment - 

Most Popular

Recent Comments