Latest news
महिला आरक्षण पर विशेष सत्र स्वागतयोग्य, कांग्रेसी प्रदर्शन ढोंगः महेंद्र भट्ट आपदा सुरक्षित उत्तराखण्ड के निर्माण में बड़ी पहल युवा राष्ट्रहित के लिए सदैव खड़े रहेंः डॉ. धन सिंह रावत प्रधानमंत्री आदर्श ग्राम योजना के तहत 14 ग्रामों के समग्र विकास पर जोर चारधाम यात्रा से खिलवाड़ पर सख्त कार्रवाई, भ्रामक वीडियो पर एफआईआर दर्ज टिहरी में नैल-कोटी कॉलोनी मार्ग पर वाहन दुर्घटना में आठ लोगों की मौत उपराष्ट्रपति ने एम्स ऋषिकेश के छठे दीक्षांत समारोह को संबोधित किया बदरीनाथ धाम के कपाट खुले, आस्था और उल्लास से गूंजा धाम मुख्यमंत्री धामी पहुंचे भारत के प्रथम सीमांत गांव माणा, विकास कार्यों का लिया जायजा मुख्यमंत्री धामी ने ग्राउंड जीरो पर उतरकर बद्रीनाथ धाम मास्टर प्लान की गहन समीक्षा की

[t4b-ticker]

Friday, April 24, 2026
Homeउत्तराखण्डएमएनसी के विरोध में केमिस्ट व्यापारियों ने रखी दुकानें बंद

एमएनसी के विरोध में केमिस्ट व्यापारियों ने रखी दुकानें बंद

देहरादून: केमिस्ट व्यापारियों ने मल्टी नेशनल कंपनियों के खिलाफ शुक्रवार को अपनी दुकानें बंद रखीं। इस दौरान केमेस्टों ने रिलायंस मार्ट के सामने प्रदर्शन भी किया। केमिस्ट व्यापारियों द्वारा रिलायंस स्मार्ट और अन्य ऑनलाइन कंपनी के खिलाफ नारेबाजी कर रोष प्रकट किया ।  उनके आन्दूदोलन को दून उद्योग व्यापार मंडल ने भी समर्थन दिया है

रिटेल केमिस्ट एसोसिएशन के अध्यक्ष नवनीत मल्होत्रा और मनीष नन्दा ने कहा कि यह बड़े ऑनलाइन स्टोर डिस्काउंट का प्रलोभन देकर दवाई उपलब्ध करवा रहे हैं, जिस कारण सभी केमिस्ट व्यापारियों के व्यापार पर भारी संकट आ गया है।

यह ऑनलाइन स्टोर लोकल व्यापारियों को खत्म करने का बीड़ा उठा रखे हैं । केमिस्ट व्यापारियों के इस आंदोलन को दून उद्योग व्यापार मंडल ने भी समर्थन दिया है। दून व्यापार मंडल के वक्ताओं ने कहा कि मल्टीनेशनल कंपनियां अनैतिक तरीके से व्यापार कर रही हैं।

दून उद्योग व्यापार मंडल के अध्यक्ष विपिन नागलिया व कार्यकारी अध्यक्ष सिद्धार्थ अग्रवाल ने कहा कि दून के छोटे व मंझले व्यापारियों को बड़ी कंपनियां ऑनलाइन व्यापार कर नुकसान पहुंचा रही हैं। अब रिलायंस स्मार्ट मेगा स्टोर के अंदर ही केमिस्ट की दुकान भी खोल दी गई है। 

केमिस्ट एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने कहा कि अगर ऐसे ही चलता रहा तो उनकी दुकान ही बंद होने की नौबत आ जाएगी। 
 

रिटेल केमिस्ट एसोसिएशन के महासचिव पंकज मित्तल ने कहा कि यदि यह ऑनलाइन कंपनी स्टोर बंद न हुए तो सभी केमिस्ट शीघ्र ही ऐसे स्टोर पर जाकर प्रदर्शन करेंगे और उनका जमकर विरोध करेंगे।

होलसेल केमिस्ट एसोसिएशन के अध्यक्ष संजीव तनेजा ने बताया की एसोसिएशन द्वारा ड्रग कंट्रोलर के उच्च अधिकारियों को ज्ञापन दिया गया है और ऑनलाइन व्यापार पर तुरंत रोक लगाने की मांग की गई है ऐसा न होने पर सभी केमिस्ट व्यापारी बड़ा आंदोलन करने और आर-पार की लड़ाई लड़ने के लिए तैयार हैं।

बंद के को-ऑडिनेटर पीयूष मौर्य ने बताया कि केमिस्ट व्यापारियों के बंद को शांतिपूर्ण ढंग से सफल बनाया जाएगा। पूरे शहर को छह जोन में बांटा गया है और प्रत्येक जोन में पांच से सात जिम्मेदार व्यापारियों की ड्यूटी लगाई गई है। सिद्धार्थ सेंट्रल कांवली रोड से एक सामूहिक जुलूस निकालकर विरोध दर्ज किया जा गया है। 

RELATED ARTICLES
- Advertisment - 

Most Popular

Recent Comments