Latest news
उत्तराखण्ड में 13 बीएलओ ने 8 दिन में पूर्ण किया एसआईआर का कार्य घर पर अनुस्पस्थित मतदाताओं के घर बीएलए को साथ ले जाएं बीएलओः सीईओ एसएचए की छापेमारी में योजना में संबद्ध अस्पतालों की बदहाल व्यवस्थाएं उजागर क्षेत्रीय सेवायोजन कार्यालय देहरादून में रोजगार मेला 29 जून को बैठक में वर्षों से लंबित ‘किशाऊ बहु-उद्देशीय बांध परियोजना’ पर संबंधित राज्यों में सहमति बनी अगस्त में जारी होगी आउट ऑफ टर्न जॉब की विज्ञप्तिः रेखा आर्या सेवारत शिक्षकों के टीईटी अनिवार्यता का शीघ्र होगा समाधानः डाॅ. धन सिंह रावत पीआईबी देहरादून ने ऋषिकेश में आयोजित की मीडिया कार्यशाला पर्यटन मंत्री महाराज की अध्यक्षता में आयोजित हुई पर्यटन विकास परिषद की बोर्ड बैठक राज्यपाल ने आईवीआरआई मुक्तेश्वर का किया भ्रमण

[t4b-ticker]

Wednesday, June 17, 2026
Homeउत्तराखण्डलोकसभा चुनाव को लेकर मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने मीडिया एवं सोशल मीडिया...

लोकसभा चुनाव को लेकर मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने मीडिया एवं सोशल मीडिया टीम के साथ की बैठक

देहरादून। मुख्य निर्वाचन अधिकारी डॉ. बी.वी.आर.सी. पुरुषोत्तम ने शुक्रवार को सचिवालय में प्रदेश में अधिक से अधिक मतदान कराए जाने एवं प्रचार प्रसार को लेकर मीडिया एवं सोशल मीडिया टीम के साथ बैठक की।
मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने कहा कि प्रिंट एवं इलेक्ट्रॉनिक प्रेस मीडिया को आसानी से निर्वाचन का डाटा उपलब्ध हो सके इसके लिए मीडिया प्लान तैयार रखा जाए। उन्होंने कहा कि मीडिया के साथ लगातार वार्ता कर वांछित जानकारियां उपलब्ध कराई जाएं।
मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने कहा कि प्रदेश में अधिक से अधिक मतदान कराए जाने के लिए सोशल मीडिया प्लेटफार्म का अधिक से अधिक उपयोग किया जाए। कहा कि राष्ट्रीय एवं स्थानीय पर्वों पर विशेष गतिविधियों के माध्यम से लोगों को मतदान हेतु जागरूक किया जा सकता है।
इस अवसर पर संयुक्त मुख्य निर्वाचन अधिकारी नमामि बंसल एवं सूचना अधिकारी दिनेश कुमार सहित सोशल मीडिया टीम उपस्थित थी।

RELATED ARTICLES
- Advertisment - 

Most Popular

Recent Comments