Latest news
श्रमिकों के हित सर्वोपरि, टीएचडीसी टनल हादसे की समीक्षा में आयुक्त ने दिए निर्देश मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने जिलाधिकारियों के साथ बैठक कर एसआईआर पर की समीक्षा स्वतंत्रता सेनानियों और युद्ध वीरों को किया नमन मतदाता पुनरीक्षण को लेकर राजनीतिक दलों के साथ डीएम ने की अहम बैठक एशियन ओपन शॉर्ट ट्रैक स्पीड स्केटिंग ट्रॉफी का मुख्यमंत्री ने किया शुभारंभ अतिक्रमण, अवैध फैक्ट्री और आपदा कार्यों में अनियमितता पर डीएम सख्त, अधिकारियों को दिए जांच के निर्दे... जल जीवन मिशन के ठेकेदारों का ढाई वर्षों से लंबित देयकों का भुगतान शीघ्र किए जाएः अग्रवाल उत्तराखण्ड के आपदा प्रबंधन मॉडल से रूबरू हुए श्रीलंका के अधिकारी युवा आयोग की स्थापना से साकार होगी समृद्ध उत्तराखंड की संकल्पनाः भट्ट राष्ट्रीय राजमार्ग का बडा हिस्सा धंसने से ट्रक फंसा

[t4b-ticker]

Friday, August 21, 2026
Homeउत्तराखण्डपारदर्शिता की पक्षधर रही है भाजपा, आरोपों से कुछ नहीं होगाः चौहान

पारदर्शिता की पक्षधर रही है भाजपा, आरोपों से कुछ नहीं होगाः चौहान

देहरादून। भाजपा ने इलेक्ट्राल बौंड को लेकर कांग्रेस के आरोपों को राजनैतिक दुर्भावना से प्रेरित बताया। भाजपा प्रदेश मीडिया प्रभारी मनवीर सिंह चैहान ने कहा कि भाजपा इलेक्ट्राल बौंड को चुनाव मे पारदर्शिता के लिए ही लायी है। उन्होंने कहा कि सुप्रीम कोर्ट के द्वारा बौंड के जरिये राजनैतिक दलों को दिये धन को सार्वजनिक करने के आदेश का पार्टी ने स्वागत किया है।
उन्होंने कहा कि सूची मे कांग्रेस सहित विपक्षी दलों को दिये गए का व्योरा भी है, लेकिन विपक्षी कांग्रेस इस और आँखे मूंदकर भाजपा को कोस रही है। चुनाव मे निष्पक्षता और सुचिता की बात हमेशा से होती रही है, लेकिन भाजपा ने इसे धरातल पर उतारने का कार्य किया है। बौंड का लक्ष्य चुनाव मे काले धन और अनुचित साधनों पर अंकुश लगाने का रहा।
चैहान ने कहा कि जनता चुनाव के नतीजों को तय करेगी, न कि दलों के दिये गए धन से। कांग्रेस जनता के मूड को भांप चुकी है इसीलिए बौंड के बहाने भाजपा के खिलाफ दुष्प्रचार मे जुटी है। भाजपा जन बल से चुनाव जीतती रही है और कांग्रेस के किसी भी आरोप का जनता कड़ाई से जबाब देगी। उन्होंने कहा कि सिलक्यारा टनल की कंपनी के साथ आरोप लगाने वालो को यह समझने की जरूरत है कि किन परस्थितियों मे यह आपरेशन चला और लोग सुरक्षित निकाले गए। पूरी दुनिया की नजर इस रेस्क्यू आपरेशन पर टिकी थी और रेस्क्यू एजेंसियों ने बेहतर कार्य को अंजाम दिया तो पीएम और सीएम सहित पूरे अमले ने सारे संसाधन झोंक दिये थे। सुखद नतीजा सामने आया, लेकिन कांग्रेस को मजदूरों के जीवन की चिंता के बजाय राजनीति की अधिक फिक्र रही। चैहान ने कहा कि जनता विपक्ष को हर सवाल का जवाब देगी और दुष्प्रचार का जवाब वोट से देगी।

RELATED ARTICLES
- Advertisment - 

Most Popular

Recent Comments