Latest news
23 अक्टूबर से उत्तराखण्ड में फिर मौसम के करवट लेने के आसार देहरादून में पहली बार नए और भव्य परिसर में होगा विरासत महोत्सव पुलिस स्मृति दिवस पर सीएम धामी ने की कई घोषणाएं, 1600 पदों को जल्द भरने का ऐलान स्वच्छ सर्वेक्षण अभियान के तह्त शहर में चला विशेष सफाई अभियान, 40 टन कूड़ा उठाया गया राजीव गांधी नवोदय विद्यालयों का होगा संपूर्ण कायाकल्प केदारनाथ धाम के कपाट 11 नवंबर को होंगे बंद मुख्यमंत्री ने शारदीय नवरात्रि की महानवमी पर किया हवन एवं कन्या पूजन सिमोग में दशहरा पर्व समारोह में शामिल हुए संस्कृति मंत्री महाराज पांच वर्षों में 35 हजार से अधिक युवाओं को सरकारी नौकरियां प्रदान की गईंः सीएम मुख्यमंत्री बन्नू बिरादरी द्वारा परेड ग्राउंड देहरादून में आयोजित दशहरा महोत्सव में हुए शामिल

[t4b-ticker]

Thursday, October 22, 2026
Homeउत्तराखण्डजनता को मोदी की विकास आधारित राजनीति पर विश्वास विपक्ष के झूठ...

जनता को मोदी की विकास आधारित राजनीति पर विश्वास विपक्ष के झूठ पर नहीं, महेंद्र भट्ट

देहरादून। भाजपा ने कांग्रेसी बयानबाजियों पर पलटवार कर कहा कि जनता को मोदी जी की विकास आधारित राजनीति पर विश्वास है, विपक्ष की झूठ एवं भ्रमित करने वाली राजनीति पर नही है । जब कांग्रेस प्रत्याशी मैदान में उतरेंगे तो उन्हे भी बखूबी अहसास हो जाएगा कि जनता तीसरी बार मोदी जी को पीएम बनाने के लिए संकल्पबद्ध है ।
विभिन्न विषयों पर मीडिया के सवालों पर आधारित बयान जारी करते हुए प्रदेश अध्यक्ष श्री महेंद्र भट्ट ने कहा कि हम पीएम श्री नरेंद्र मोदी और सीएम पुष्कर धामी के कामों के आधार पर जनता से आशीर्वाद लेने जा रहे हैं । एक दशक में मोदी जी ने देश को चैमुखी विकास के साथ धार्मिक सांस्कृतिक उन्नयन के शीर्ष पर पहुंचाने का काम किया है । इतना ही नहीं देश की राजनीति के तौर तरीकों में भी वे सकारात्मक परिवर्तन लाने में सफल हुए हैं। उनके नेतृत्व में आज संगठन द्वारा की जाने वाली विकास एवं गरीब कल्याण के मुद्दे की राजनीति को जनता स्वीकार रही है । पार्टी के सभी उम्मीदवार, 2047 तक देश को विकसित राष्ट्र बनाने और वर्तमान दशक को देवभूमि का दशक बनाने का संकल्प लेकर जनता के मध्य पहुंच रहे हैं। उन्होंने पलटवार कर कहा कि कांग्रेस उम्मीदवार गोदियाल और प्रदेश अध्यक्ष माहरा द्वारा अग्निवीर योजना एवं कानून व्यवस्था को लेकर उठाए सवालों का जवाब तो स्वयं जनता कई मर्तबा दे चुकी है। आज अग्निवीर भर्तियों में युवाओं की बढ़चढ़ कर हो भागेदारी कांग्रेस को हजम नही हो रही है तभी भ्रम फैलाने की नीति पर काम कर रहे हैं । उन्होंने कटाक्ष किया कि कांग्रेस परिवार से हो सकता हो कोई सैन्य सेवा में नही गया हो, क्योंकि उनकी प्राथमिकता अलग है। लेकिन भाजपा राष्ट्र प्रथम के विचार के साथ आगे बढ़ती है। यही वजह है पार्टी का परिवार देश रक्षा में जीवन खफाने वाले वीर जवानों और देश को अग्निवीर देने वालों से भरा पड़ा है।
उन्होंने अफसोस जताया कि कांग्रेस लगातार दुखद अंकिता प्रकरण पर राजनीति करते हुए उसकी दिवंगत आत्मा को अपमानित करने का पाप कर रही हैं । जबकि सभी ने देखा है कि इस घटना के संज्ञान में आते ही आरोपियों की गिरफ्तारी और साक्ष्य एकत्र करने समेत तमाम जांचों से जनता और न्यायालय दोनों पूरी तरह संतुष्ट हैं । वहीं आज यह प्रकरण न्यायालय में विचाराधीन है और शीघ्र ही दोषियों को कठोरतम सजा दिलाने के लिए सरकार पीड़ित परिवार के साथ मिलकर कानूनी लड़ाई लड़ रही है । बावजूद कांग्रेस पार्टी राजनैतिक लाभ के लिए इस मुद्दे पर झूठ परोस रही है। जनता इस दौरान हुए चुनावों में कांग्रेस को हराकर एवं उनके ऐसे राजनैतिक कार्यक्रमों से दूरी बनाकर अपनी राय सार्वजनिक कर चुकी है ।
श्री भट्ट ने कहा कि भाजपा सकारात्मक मुद्दों के साथ चुनाव मैदान में मौजूद हैं, वहीं मुद्दाविहीन विपक्ष भ्रम और झूठ फैलाने वाले पैंतरे आजमा रहा है । जब वे लोग मैदान में उतरेंगे तो उन्हे भी बखूबी अहसास हो जाएगा कि राज्य की महान राष्ट्रवादी जनता मोदी जी को लगातार तीसरी बार आशीर्वाद देने का मन बना चुकी है।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments