Latest news
23 अक्टूबर से उत्तराखण्ड में फिर मौसम के करवट लेने के आसार देहरादून में पहली बार नए और भव्य परिसर में होगा विरासत महोत्सव पुलिस स्मृति दिवस पर सीएम धामी ने की कई घोषणाएं, 1600 पदों को जल्द भरने का ऐलान स्वच्छ सर्वेक्षण अभियान के तह्त शहर में चला विशेष सफाई अभियान, 40 टन कूड़ा उठाया गया राजीव गांधी नवोदय विद्यालयों का होगा संपूर्ण कायाकल्प केदारनाथ धाम के कपाट 11 नवंबर को होंगे बंद मुख्यमंत्री ने शारदीय नवरात्रि की महानवमी पर किया हवन एवं कन्या पूजन सिमोग में दशहरा पर्व समारोह में शामिल हुए संस्कृति मंत्री महाराज पांच वर्षों में 35 हजार से अधिक युवाओं को सरकारी नौकरियां प्रदान की गईंः सीएम मुख्यमंत्री बन्नू बिरादरी द्वारा परेड ग्राउंड देहरादून में आयोजित दशहरा महोत्सव में हुए शामिल

[t4b-ticker]

Thursday, October 22, 2026
Homeउत्तराखण्डपौड़ी में मतदाता जागरूकता मेले का मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने किया शुभारंभ

पौड़ी में मतदाता जागरूकता मेले का मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने किया शुभारंभ

पौड़ी। मुख्य निर्वाचन अधिकारी डॉ. बी.वी.आर.सी. पुरूषोतम द्वारा पौड़ी के प्रेक्षागृह में मतदाता जागरूकता मेला (स्वीप मेला) का शुभांरभ किया गया। इस दौरान मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने उपस्थित सभी अधिकारियों व सामान्य जनमानस से मतदान की शपथ दिलाते हुए सभी को अनिवार्य रूप से अपने मतदान का प्रयोग करने की अपील की। इसके पश्चात मुख्य निर्वाचन अधिकारी डॉ0 बी0वी0 आर0सी0 पुरूषोतम की अध्यक्षता में जनपद में स्थित विभिन्न राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ आगामी लोकसभा चुनाव-2024 के संबंध में वार्ता की गयी।
उन्होंने आगामी चुनाव के संबंध में विभिन्न राजनीतिक दलों के सुझाव आमंत्रित किये तथा उनकी क्वैरी का समाधान किया। इस दौरान जनपद में लोकसभा चुनाव में सबकी भागीदारी सुनिश्चित करवाने हेतु मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने सभी राजनीतिक दलों से स्वस्थ्य पहल करने की अपील करते हुए कहा कि सभी प्रतिनिधियों द्वारा प्राप्त महत्वपूर्ण सुझावों को मतदान प्रक्रिया को अधिक प्रभावी और व्यवस्थित बनाने के लिए उस पर अमल किया जायेगा। इस दौरान अपर मुख्य निर्वाचन अधिकारी डॉ0 विजय कुमार जोगदण्डे, जिला निर्वाचन अधिकारी जिलाधिकारी डॉ0 आशीष चैहान, संयुक्त मुख्य निर्वाचन अधिकारी प्रताप शाह, वरिष्ट पुलिस अधीक्षक श्वेता चैबे, मुख्य विकास अधिकारी अपूर्वा पाण्डेय तथा राजनीतिक दलों से कमल रावत, ओपी जुगरान, राजेंद्र राणा, त्रिलोक रावत, राजेंद्र सिंह रावत सहित अन्य उपस्थित थे।
इसके पश्चात मुख्य निर्वाचन अधिकारी की टीम जनपद पौड़ी के मतगणना स्थल राजकीय इंटर कॉलेज पौड़ी का स्थलीय निरीक्षण करते हुए व्यवस्थाओं को जांचा तथा संबंधित नोडल से तैयारियों के बारे में जानकारी ली। उन्होंने मतगणना स्थल पर सभी व्यवस्थाओं से संतुष्टी व्यक्त करते हुए निर्धारित समय में सभी व्यवस्थाओं को पूरा करने के संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिये। इस दौरान अपर मुख्य निर्वाचन अधिकारी डॉ0 विजय कुमार जोगदण्डे, जिला निर्वाचन अधिकारी जिलाधिकारी डॉ0 आशीष चैहान, जिलाधिकारी चमोली हिमांशु खुराना, संयुक्त मुख्य निर्वाचन अधिकारी प्रताप शाह, वरिष्ट पुलिस अधीक्षक श्वेता चैबे, मुख्य विकास अधिकारी अपूर्वा पाण्डेय सहित अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित थे।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments