Latest news
सिटी फॉरेस्ट, कालसी घाट, आमवाला तरला से धौलास आवासीय योजना तक एमडीडीए उपाध्यक्ष का मैराथन निरीक्षण मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सचिवालय संघ की नवनिर्वाचित कार्यकारिणी को दिलाई शपथ उद्योग मित्रों की समस्याओं का समाधान करना जिला प्रशासन की प्राथमिकताः डीएम मोदीपुरम से ऋषिकेश तक हाई स्पीड नमो भारत ट्रेन का सपना होने जा रहा सच राशन कार्ड बनवाने के आय मानकों की होगी समीक्षाः रेखा आर्या अगामी कैबिनेट में रखा जायेगा ‘पूर्ण साक्षर’ राज्य का प्रस्तावः डॉ. धन सिंह रावत रिस्पना को नया जीवन देने की तैयारी, जिला प्रशासन-नगर निगम की संयुक्त मुहिम तेज नवीन आपराधिक कानूनों के प्रभावी क्रियान्वयन को हुई उच्च स्तरीय समीक्षा बैठक मुख्यमंत्री ने विभिन्न विकास योजनाओं एवं निर्माण कार्यों के लिए 105 करोड़ रु की वित्तीय स्वीकृति दी उत्तराखण्ड में 13 बीएलओ ने 8 दिन में पूर्ण किया एसआईआर का कार्य

[t4b-ticker]

Thursday, June 18, 2026
Homeउत्तराखण्डशत-प्रतिशत मतदान के लक्ष्य को हासिल करने के मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने...

शत-प्रतिशत मतदान के लक्ष्य को हासिल करने के मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने दिए निर्देश

देहरादून। मुख्य निर्वाचन अधिकारी डॉ. वी.वी.आर.सी पुरुषोत्तम ने सोमवार को सचिवालय में विभिन्न विभागों के विभागाध्यक्ष नोडल अधिकारी एवं सभी जनपदों की जिला निर्वाचन अधिकारियों के आगामी लोकसभा चुनाव को लेकर समीक्षा बैठक ली। मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने समस्त विभागों को निर्वाचन की तैयारी एवं शत-प्रतिशत मतदान के लक्ष्य को हासिल करने हेतु विस्तृत दिशा निर्देश जारी किए। मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने सभी जिला निर्वाचन अधिकारियों को अपने-अपने जनपदों में मतदान प्रतिशत बढ़ाने को लेकर विशेष प्रचार प्रचार अभियान चलाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि प्रदेश में मतदान प्रतिशत बढ़ाने को लेकर विशेष कार्य योजना तैयार करने किए जाने की आवश्यकता है। इसके लिए प्रदेश में चुनाव ड्यूटी पर लगे समस्त कार्मिकों और उनके परिजनों से शत प्रतिशत मतदान कराये जाने का लक्ष्य हासिल किया जाए।
मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने सभी जनपद में मतदान स्थलों पर मूलभूत सुविधाओं के साथ ही दिव्यांगजनों हेतु व्हीलचेयर, डोली एवं स्वयंसेवकों की उपलब्धता सुनिश्चित किए जाने के निर्देश दिए। मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने सर्विस वोटरों पर भी विशेष ध्यान देते हुए सभी जिला निर्वाचन अधिकारियों को तैयारियां पूर्ण करने के निर्देश दिए। उन्होंने पहाड़ी क्षेत्रों में 80 वर्ष से अधिक आयु के मतदाताओं को बूथ तक लाने के लिए आवश्यक व्यवस्था सुनिश्चित किए जाने के निर्देश दिए।
मुख्य निर्वाचन अधिकारी द्वारा विभिन्न विभागों को यह भी निर्देश दिए गए हैं कि बिजली एवं पानी के बिलों में प्रचार-प्रसार हेतु निर्वाचन आयोग द्वारा जारी चुनावी थीम और लोगो का उपयोग किया जाए। सभी डीईओ एवं सीडीओ को वॉट्सऐप एवं इंस्टा के माध्यम से अधिक से अधिक मतदान के लिए जागरूकता एवं प्रचार प्रसार पर फोकस किए जाने के भी निर्देश दिए गए। बैठक में अपर मुख्य निर्वाचन अधिकारी विजय कुमार जोगदंडे, संयुक्त मुख्य निर्वाचन अधिकारी नमामि बंसल, प्रताप शाह, सहायक मुख्य निर्वाचन अधिकारी मस्तु दास सहित सभी विभागों के विभागाध्यक्ष एवं वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से जनपदों से जिलाधिकारी एवं मुख्य विकास अधिकारी उपस्थित थे।

RELATED ARTICLES
- Advertisment - 

Most Popular

Recent Comments