Latest news
अंतर्राष्ट्रीय शतरंज दिवस पर वैदिक ब्लिट्ज शतरंज प्रतियोगिता आयोजित पर्यटन मंत्री महाराज ने पवित्र बौख नाग धाम को पर्यटन स्थल घोषित किया चकराता में ‘विकसित भारत गारंटी फॉर रोजगार एवं आजीविका मिशन (ग्रामीण)’ कार्यक्रम का शुभारंभ आम महोत्सव में बोले मुख्यमंत्री धामी-किसान उत्तराखंड की सबसे बड़ी ताकत, हरिद्वार बनेगा विकास की नई पह... मुख्यमंत्री धामी से मिलीं अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पदक जीतने वाली उत्तराखंड की महिला मुक्केबाज, मुख्यमं... जल जीवन मिशन की अधूरी परियोजनाएं सर्वोच्च प्राथमिकता से पूरी होंः डीएम कांवड़ यात्रा के सुरक्षित, सुव्यवस्थित एवं सफल आयोजन के लिए सभी तैयारियां समय से पूर्ण करेंः मुख्यमंत... मुख्यमंत्री ने हरिद्वार गंगा कॉरिडोर के अंतर्गत 235 करोड़ रु की परियोजनाओं का किया भूमि पूजन एवं शिला... वन भूमि हस्तांतरण प्रकरणों का समय से करें निस्तारणः महाराज मुख्य सचिव ने उच्च शिक्षा विभाग की समीक्षा बैठक ली

[t4b-ticker]

Thursday, July 23, 2026
Homeउत्तराखण्डमुख्यमंत्री धामी ने कहा प्रघानमंत्री मोदी का देवभूमि उत्तराखण्ड से विशेष लगाव,...

मुख्यमंत्री धामी ने कहा प्रघानमंत्री मोदी का देवभूमि उत्तराखण्ड से विशेष लगाव, उनका आना राज्य के लिए शुभ क्षण

देहरादून: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने जीटीसी, देहरादून पर मीडिया से अनौपचारिक वार्ता की। वार्ता के दौरान सीएम ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के उत्तराखंड के प्रति लगाव को लेकर बहुत सारी बातें बताई। उन्होंने कुछ दिनों के बाद ही होने वाले प्रधानमंत्री के उत्तराखंड दौरे को राज्य के लिए शुभ लक्षण बताया। साथ ही उन्होंने प्रदेश की जनता का भी आभार जताते हुए कहा कि मुझे जनता का लगातार आशिर्वाद मिल रहा है। जिससे मेरा जनहित के कार्य करने में और उत्साह बढ़ रहा है।

मीडिया से वार्ता करते हुए मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि उत्तराखण्ड से प्रधानमंत्री का विशेष लगाव है। नरेन्द्र मोदी के प्रधानमंत्री बनने के बाद जिस तेजी से कार्य हुए यह सबके सामने प्रत्यक्ष प्रमाण हैं। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी उत्तराखण्ड की धरती पर आ रहे हैं। उनका देवभूमि उत्तराखण्ड आना हमारे लिए शुभ क्षण है, जिसकी हम प्रतिक्षा कर रहे हैं।

पत्रकारों के द्वारा पूछे गये सवाल पर कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी एवं रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह द्वारा प्रदेश के विकास के लिए आपके कार्यों की सराहना की गई। इस पर मुख्यमंत्री ने कहा कि वे प्रधानमंत्री एवं रक्षा मंत्री के आभारी हैं। वे हमारे प्रेरणास्रोत हैं। उनका इस प्रकार से कहना हमें और अधिक दायित्ववान और जिम्मेदार बनाता है, कि हम और मजबूती से कार्य कर जन.जन का कल्याण करें।

इसके अलावा मुख्यमंत्री ने कहा कि मैं उत्तराखण्ड की जनता का ऋणि हूं, सभी का स्नेह और आशीर्वाद मुझे मिल रहा है। लोगों ने मेरा उत्साह बढ़ाया है। तीन माह के कार्यकाल में मैंने प्रयास किया कि उत्तराखण्ड के सूदूरवर्ती हर क्षेत्रों में रहने वाले माताएं, बहनें, बुजुर्ग, नौजवानों, बच्चों एवं गरीब जनता के लिए कुछ न कुछ देने का प्रयास करूं। उन्होंने कहा कि प्रदेश के विकास के लिए और तेज गति और ऊर्जा से जन.जन के कल्याण के लिए कार्य करने के लिये वे संकल्पबद्ध हैं। 

RELATED ARTICLES
- Advertisment - 

Most Popular

Recent Comments