Latest news
23 अक्टूबर से उत्तराखण्ड में फिर मौसम के करवट लेने के आसार देहरादून में पहली बार नए और भव्य परिसर में होगा विरासत महोत्सव पुलिस स्मृति दिवस पर सीएम धामी ने की कई घोषणाएं, 1600 पदों को जल्द भरने का ऐलान स्वच्छ सर्वेक्षण अभियान के तह्त शहर में चला विशेष सफाई अभियान, 40 टन कूड़ा उठाया गया राजीव गांधी नवोदय विद्यालयों का होगा संपूर्ण कायाकल्प केदारनाथ धाम के कपाट 11 नवंबर को होंगे बंद मुख्यमंत्री ने शारदीय नवरात्रि की महानवमी पर किया हवन एवं कन्या पूजन सिमोग में दशहरा पर्व समारोह में शामिल हुए संस्कृति मंत्री महाराज पांच वर्षों में 35 हजार से अधिक युवाओं को सरकारी नौकरियां प्रदान की गईंः सीएम मुख्यमंत्री बन्नू बिरादरी द्वारा परेड ग्राउंड देहरादून में आयोजित दशहरा महोत्सव में हुए शामिल

[t4b-ticker]

Thursday, October 22, 2026
Homeराजनीतिमुख्यमंत्री ने किया 'सगन्ध फसल उत्कृष्टता केन्द्र' का लोकार्पण, कांग्रेस ने किया...

मुख्यमंत्री ने किया ‘सगन्ध फसल उत्कृष्टता केन्द्र’ का लोकार्पण, कांग्रेस ने किया हंगामा

देहरादून: सीएम पुष्कर सिंह धामी ने बुधवार को सेलाकुई में ‘सगन्ध फसल उत्कृष्टता केन्द्र’ का लोकार्पण किया। वहीं दूसरी ओर कांग्रेस ने इसको लेकर जमकर हंगामा कर दिया I

‘सगन्ध फसल उत्कृष्टता केन्द्र’ के लोकार्पण के दौरान केंद्र के डायरेक्टर निपेंद्र चौहान ने सगन्ध केंद्र की उपलब्धियां बताई। कार्यक्रम में कैबिनेट मंत्री गणेश जोश,  विकासनगर विधायक मुन्ना सिंह चौहान, सहसपुर विधायक सहदेव सिंह पुंडीर भी शामिल हुए। 

सीएम के पहुंचने पर कांग्रेस का प्रदर्शन

कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने सेलाकुई में सीएम के पहुंचने पर सत्येंद्र चौक पर प्रदर्शन किया। उन्होंने अपनी मांगों को लेकर सरकार के खिलाफ नारेबाजी भी की। 

कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने इस दौरान सरकार से शीशम बड़ा कूड़ाघर हटाए जाने, औद्योगिक इकाइयों में 70% स्थानीय निवासियों को रोजगार दिए जाने, सेलाकुई में पथ प्रकाश की व्यवस्था शुरू करने, सेलाकुई में 3 वर्षों से बंद पड़ा शौचालय खोलने, नगर क्षेत्र सेलाकुई में ठप पड़ी पेयजल योजना को शुरू करने, सेलाकुई क्षेत्र में संचालित अवैध शराब बिक्री केंद्रों को तुरंत बंद करने और सेलाकुई बाजार को जाम से मुक्त कराने के लिए ठोस पहल करने की मांग की I

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments