Latest news
युवा शक्ति ही विकसित भारत की सबसे बड़ी परिवर्तनकारी शक्तिः मुख्यमंत्री मुख्यमंत्री ने प्रदान की विभिन्न विकास योजनाओं के लिए 97 करोड़ की वित्तीय स्वीकृति आवारा पशुओं पर डीएम सख्त, सर्वे कर पोर्टल पर अपलोड होगा पूरा डेटा डीएम ने राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ ईवीएम वेयरहाउस का किया निरीक्षण नदियों में कूड़ा डालने वालों पर होगी एफआईआर की कार्रवाई स्वास्थ्य महानिदेशक ने समयबद्ध कार्य-निस्तारण एवं जवाबदेही सुनिश्चित करने के दिए निर्देश गो हत्यारों और नशा तस्करों के घरों पर चला बुलडोजर लोक भवन में राज्यपाल ने शिक्षकों को शैलेश मटियानी राज्य शैक्षिक पुरस्कार से किया सम्मानित श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर पुलिस लाइन देहरादून में आयोजित कार्यक्रम में मुख्यमंत्री धामी ने किया प्रतिभ... राज्यपाल ने शिक्षक दिवस पर प्रदेशवासियों को दी शुभकामनाएं

[t4b-ticker]

Sunday, September 6, 2026
Homeउत्तराखण्डमुख्यमंत्री धामी से की आ ई टी बी पी के महानिदेशक अनीश...

मुख्यमंत्री धामी से की आ ई टी बी पी के महानिदेशक अनीश दयाल ने भेंट

देहरादूनः मुख्यमंत्री धामी से गुरूवार को मुख्यमंत्री आवास में आई.टी.बी.पी. के महानिदेशक अनीश दयाल सिंह ने भेंट की। उन्होंने राज्य में अर्द्धसैन्य बलों के शहीद जवानों के आश्रितों को भी राज्य सरकार की सेवाओं में नौकरी देने के निर्णय के लिए मुख्यमंत्री का अभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि आईटीबीपी में उत्तराखण्ड से काफी संख्या में जवान है। उन्होंने कहा कि राज्य के वाइब्रेंट विलेज के लोगों की आर्थिकी को बढ़ाने में आई.टी.बी.पी द्वारा हर संभव सहयोग दिया जायेगा। उन्होंने कहा कि ऐसे क्षेत्रों के लोगों की आर्थिकी बढ़े और उनके उत्पादों को अच्छी मार्केटिंग मिल सके, आईटीबीपी उन उत्पादों को खरीदेगी। महानिदेशक आईटीबीपी ने कहा कि इसके लिए आईटीबीपी को राज्य की सहकारी समितियों के माध्यम से सहयोग मिल जाए तो उत्पादों को खरीदने में आसानी होगी। उन्होंने कहा कि ऐसे क्षेत्रों के लिए आईटीबीपी डॉक्टर एवं स्वास्थ्य सुविधाएं भी उपलब्ध करायेगी, इसके लिए स्वास्थ्य विभाग के साथ समन्वय के साथ कार्य किया जायेगा।

मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि वाइब्रेंट विलेज प्रोग्राम के तहत राज्य के वाइब्रेंट विलेज वाले क्षेत्रों में लोगों की आर्थिकी को बढ़ाने के लिए राज्य सरकार द्वारा लगातार प्रयास किये जा रहे हैं। ऐसे क्षेत्रों में आईटीबीपी लोगों की आर्थिकी बढ़ाने के लिए जो भी सहयोग देगी, राज्य सरकार द्वारा हर संभव सुविधा उपलब्ध कराई जायेगी। उन्होंने कहा कि राज्य के वाइब्रेंट विलेज वाले क्षेत्रों के उत्पाद आईटीबीपी को सुगमता से मिल सकें, इसके लिए सहकारी समितियों के माध्यम से उत्पाद उपलब्ध करवाये जायेंगे। उन्होंने कहा कि राज्य के स्थानीय उत्पादों को बढ़ावा देने के लिए राज्य सरकार लगातार प्रयास कर रही है। उत्पादों की ब्रांडिंग, पैकेजिंग और मार्केटिंग की दिशा में कार्य किये जा रहे हैं।

इस अवसर पर विधायक मुन्ना सिंह चौहान, मुख्य सचिव डॉ. एस.एस.संधू, अपर मुख्य सचिव राधा रतूड़ी, सचिव शैलेश बगोली, आईटीबीपी से एडीजी मनोज रावत, आईजी संजय गुंज्याल, डीआईजी मन्नू महाराज उपस्थित थे।

RELATED ARTICLES
- Advertisment - 

Most Popular

Recent Comments