Latest news
सीएम धामी के जन्मदिवस पर मुख्यमंत्री आवास में उमड़ा आत्मीयता का माहौल सीएम के जन्मदिन पर रक्तदान एवं स्वास्थ्य जांच शिविर आयोजित श्रीनगर में ‘सेवा संकल्प अभियान’ का शुभारम्भ करेंगे मंत्री धन सिंह रावत राज्यपाल ने विश्वकर्मा जयंती की शुभकामनाएं दी युवा शक्ति विकसित और आत्मनिर्भर उत्तराखण्ड के निर्माण की प्रमुख आधारशिलाः सीएम केंद्रीय संचार ब्यूरो देहरादून ने राजभाषा हिंदी कार्यशाला आयोजित की दिव्यांग बच्चों के बीच अपना जन्म दिवस मनाने पहुंचे मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी जनगणना-2027 के दूसरे चरण की तैयारियों को लेकर दो दिवसीय प्रशिक्षण आयोजित राज्यपाल ने लोक भवन के मुख्य प्रवेश द्वार का किया लोकार्पण जिला योजना समिति निर्वाचन की निर्वाचक नामावलियों का अंतिम प्रकाशन

[t4b-ticker]

Thursday, September 17, 2026
Homeउत्तराखण्डमुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने वार्षिक मेला व थयात्रा महोत्सव में किया...

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने वार्षिक मेला व थयात्रा महोत्सव में किया प्रतिभाग

देहरादून: उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर शहर में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने रविवार को अंतर्राष्ट्रीय अहिंसा दिवस के अवसर पर आयोजित वार्षिक मेला व थयात्रा महोत्सव में प्रतिभाग किया। इस दौरान उन्होंने जैन दिगंबर मंदिर, वहलना में दर्शन कर आशीर्वाद लिया।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि आज ही के दिन देश में दो महान विभूतियों राष्ट्रपिता महात्मा गांधी और दूसरे मां भारती के सच्चे सपूत व भारत रत्न से अलंकृत पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री का जन्म हुआ था। में दोनों महामानवों को श्रद्धापूर्वक नमन करता हूँ। इन दोनों की जीवन यात्रा देश की हर पीढ़ी को कर्तव्य पथ पर चलने के लिए सदैव प्रेरित करती रहेगी।

मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि हमारी संस्कृति और दर्शन में जैन धर्म का अतिविशिष्ट स्थान है। जैन धर्म में प्राणी मात्र के कल्याण की भावना निहित है। अहिंसा जैन धर्म का प्रमुख आधार है और जैन धर्म के अनुयायी के जीवन में अहिंसा को सर्वाेच्च स्थान दिया गया है। महात्मा गांधी के पूरे जीवन व विचारों में सत्य, अहिंसा और अपरिग्रह के साक्षात् दर्शन होते हैं।

उन्होंने आगे कहा कि जैन दर्शन के ही अनुरूप गांधी ने भी आजीवन सिद्धांतों पर अटल रहते हुए सामाजिक, नैतिक और आर्थिक प्रगति को सुनिश्चित करने की शिक्षा दी। राष्ट्रपिता ने अहिंसा का एक ऐसा प्रायोगिक रूप प्रस्तुत किया जिससे पूरी दुनिया ने परतंत्रता के बंधन तोड़े।

मुख्यमंत्री ने कहा कि जैन देश की आर्थिक गतिविधियों में बहुत बड़ा योगदान है और अपने विभिन्न व्यवसायों के जरिए असंख्य लोगों को रोजगार दिया है। जैन समाज ने हमेशा अपनी सर्वश्रेष्ठ संस्थाओं के माध्यम से समाज की उत्तम से उत्तम सेवा की है और यही कारण है कि केवल हमें ही नहीं पूरे देश को जैन समाज पर गर्व है।

उन्होंने जैन समाज के उद्यमियों को उत्तराखंड में भी अपनी निर्माण और व्यवसायिक इकाइयां स्थापित करने एवं प्रदेश के विकास में अपना योगदान देने का आग्रह किया। उन्होंने कहा कि उत्तराखंड सरकार आपके ऐसे हर विचार को प्रोत्साहित करेगी और हर संभव सहायता प्रदान की जाएगी।

इस अवसर पर केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री अजय भट्ट, केंद्रीय राज्य मंत्री संजीव कुमार बाल्यान, कैबिनेट मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल, उत्तर प्रदेश के राज्यमंत्री स्वतंत्र प्रभार कपिलदेव , विधायक प्रदीप बत्रा, क्षेत्र प्रबंध समिति के अध्यक्ष राजेश जैन , महामंत्री संजय जैन, कोषाध्यक्ष मनोज जैन, योगेश जैन, विपिन जैन, अजय जैन एवं अन्य लोग मौजूद रहे।

RELATED ARTICLES
- Advertisment - 

Most Popular

Recent Comments