Latest news
चारधाम यात्रा के लिए सरकार पूरी तरह से तैयारः महाराज आयुष्मान के बेहतरी को प्रयासों में गंभीरता जरूरीः डा धन सिंह रावत गृहमंत्री के दौरे से पहले देहरादून प्रशासन अलर्ट, डीएम ने एसएसपी संग व्यवस्थाओं का किया निरीक्षण सारा की उच्चाधिकार प्राप्त समिति की बैठक आयोजित हाई पावर कमेटी ने 187.11 करोड़ की वार्षिक कार्ययोजना को दी मंजूरी महाराज ने नेपाल चुनाव में बालेंद्र शाह की प्रचंड जीत पर दी बधाई देहरादून में नगर निगम का पहला फूड कोर्ट डेस्टिनेशन अंतिम चरण में, जल्द होगा जनता को समर्पित टिहरी झील बनेगी विश्व में पर्यटन-खेल का प्रमुख केंद्रः सीएम 17 लाख से अधिक लाभार्थियों ने उठाया आयुष्मान योजना का लाभः डॉ. धन सिंह डीएम देहरादून सविन बंसल ने राज्य के आंगनबाड़ी केंद्रों पर राशन आपूर्तिकर्ता सेंट्रल गोदाम रुड़की में क...

[t4b-ticker]

Saturday, March 7, 2026
Homeउत्तराखण्डमुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने पूर्व सीएम तीरथ सिंह रावत से की...

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने पूर्व सीएम तीरथ सिंह रावत से की मुलाकात

देहरादून: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शनिवार को पूर्व मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत से उनके सांई लोक देहरादून स्थित आवास पर मुलाकात की। मुलाकात के बाद सीएम धामी ने कहा कि उन्होंने पूर्व सीएम तीरथ सिंह रावत से शिष्टाचार भेंट की है। साथ ही राजनीतिक विषयों और आगे की रणनीतियों पर चर्चा की गई। सीएम धामी ने कहा कि भले ही उनके बाद वह सीएम पद पर आए हैं लेकिन तीरथ सिंह रावत का मार्गदर्शन विद्यार्थी परिषद के समय सें उन्हें मिलता रहा है और आगे भी मिलता रहेगा।
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि इस मुलाकात में चुनाव के दौरान प्रचार प्रसार सहित अन्य विषयों पर चर्चा हुई है। भितरघात की शिकायतों पर सीएम ने कहा कि सभी लोगों से कहा गया है कि वह पार्टी फोरम पर अपनी बात रखें। वहीं, इस मुलाकात के बाद तीरथ सिंह रावत ने कहा कि उनका एक परिवार है। वह स्वयं सीएम से मिलने जाने वाले थे लेकिन उससे पूर्व ही सीएम ही उनके घर पर मुलाकात करने आए। पूर्व सीएम तीरथ सिंह रावत ने कहा कि 10 मार्च को चुनाव परिणाम आने हैं। प्रदेश की जनता ने सीएम धामी पर विश्वास जताया है और दो तिहाई से अधिक बहुमत के साथ भाजपा जीतेगी। सीएम पुष्कर धामी आगे 5 ही नहीं, बल्कि 15 साल की लंबी पारी खेलेंगे, जिसके लिए उन्हें पूर्ण सहयोग दिया जाएगा।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments