Latest news
अंतर्राष्ट्रीय शतरंज दिवस पर वैदिक ब्लिट्ज शतरंज प्रतियोगिता आयोजित पर्यटन मंत्री महाराज ने पवित्र बौख नाग धाम को पर्यटन स्थल घोषित किया चकराता में ‘विकसित भारत गारंटी फॉर रोजगार एवं आजीविका मिशन (ग्रामीण)’ कार्यक्रम का शुभारंभ आम महोत्सव में बोले मुख्यमंत्री धामी-किसान उत्तराखंड की सबसे बड़ी ताकत, हरिद्वार बनेगा विकास की नई पह... मुख्यमंत्री धामी से मिलीं अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पदक जीतने वाली उत्तराखंड की महिला मुक्केबाज, मुख्यमं... जल जीवन मिशन की अधूरी परियोजनाएं सर्वोच्च प्राथमिकता से पूरी होंः डीएम कांवड़ यात्रा के सुरक्षित, सुव्यवस्थित एवं सफल आयोजन के लिए सभी तैयारियां समय से पूर्ण करेंः मुख्यमंत... मुख्यमंत्री ने हरिद्वार गंगा कॉरिडोर के अंतर्गत 235 करोड़ रु की परियोजनाओं का किया भूमि पूजन एवं शिला... वन भूमि हस्तांतरण प्रकरणों का समय से करें निस्तारणः महाराज मुख्य सचिव ने उच्च शिक्षा विभाग की समीक्षा बैठक ली

[t4b-ticker]

Thursday, July 23, 2026
Homeउत्तराखण्डमदरलैण्ड एकेडमी: खेलकूद प्रतियोगिता का पुरस्कार वितरण समारोह सम्पन्न

मदरलैण्ड एकेडमी: खेलकूद प्रतियोगिता का पुरस्कार वितरण समारोह सम्पन्न

कोटद्वार: मदरलैण्ड एकेडमी स्कूल में कैलेण्डर वर्ष 2021-22 की वार्षिक खेल प्रतियोगिता का पुरस्कार वितरण समारोह हर्षोल्लास से मनाया गया। इस अवसर पर अंकों के आधार पर सब जूनियर, जूनियर तथा सीनियर वर्गो में मैडल एवं प्रमाणपत्रों का वितरण किया गया। अंको के आधार पर सब जूनियर बालक वर्ग में आयुष ध्यानी (नालन्दा सदन) को सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी चुना गया। इसी प्रकार बालिका वर्ग में अनवी (अजन्ता सदन) को सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी चुना गया।

इसी क्रम में जूनियर बालक वर्ग में अनभव गौड़ (उज्जैन सदन) तथा बालिका वर्ग में सिम्मी जोशी (तक्षशिला सदन) को सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी चुना गया। जबकि सीनियर बालक वर्ग में हेमन्त देवरानी (नालन्दा सदन) तथा बालिका वर्ग में अंजली देव (तक्षशिला सदन) सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी चुने गए। साथ ही कुल मिलाकर चारों सदनों में उज्जैन सदन 185 अंक लेकर प्रथम स्थान पर रहा। वही उज्जैन सदन को ओवरऑल चैम्पियनशिप ट्रॉफी प्रधानाचार्य सुनील कुमार कोटनाला द्वारा प्रदान की गयी। इस दौरान कार्यक्रम का संचालन श्रीमती गीता उनियाल एवं श्रीमती रीना चौधरी द्वारा किया गया।

RELATED ARTICLES
- Advertisment - 

Most Popular

Recent Comments